फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ex pm of Nepal Prachanda went o to Bombay for wifes treatment

नेपाल के पूर्व पीएम प्रचंड अपनी पत्नी का मुंबई में कराएंगे इलाज

Mon, 04 Jan 2021 05:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Jan 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
ex pm of Nepal Prachanda went o to Bombay for wifes treatment
काठमांडू - फोटो : SELF
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिद्वंद्वी धड़े के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ अपनी बीमार पत्नी के उपचार के लिए मुंबई गए हैं। प्रचंड, उनकी पत्नी सीता दहल और दो बेटियों ने सोमवार सुबह काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली होते हुए हुए मुंबई के लिए उड़ान ली।
विज्ञापन


दुर्लभ किस्म की बीमारी की शिकार
प्रचंड की पत्नी मस्तिष्क की एक दुर्लभ किस्म की बीमारी ‘प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पल्सी’ से जूझ रही हैं। इस बीमारी में पार्किंसन जैसे ही लक्षण होते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुंबई में न्यूरोजेन ब्रेन एंड स्पाइन इंस्टीट्यूट में उनका इलाज होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि डॉ. आलोक शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम प्रचंड की पत्नी का उपचार करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले प्रचंड की पत्नी को उपचार के लिए अमेरिका और सिंगापुर ले जाया गया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद पिछले सप्ताह उन्हें काठमांडू में मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचंड ऐसे समय में यात्रा पर गए हैं, जब नेपाल में राजनीतिक संकट गहरा गया है। चीन की तरफ झुकाव रखने वाले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ सत्ता को लेकर रस्साकशी के बीच 20 दिसंबर को 275 सदस्यीय संसद को भंग करने की सिफारिश कर दी थी।


ओली की सिफारिश पर कदम उठाते हुए राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उसी दिन संसद को भंग कर दिया और 30 अप्रैल और 10 मई को देश में आम चुनाव कराने की घोषणा की। इस फैसले का प्रचंड के खेमे समेत कई दलों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed