फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex Pakistan PM Imran Khan party announces countrywide protest for release of all arrested leaders news

Pakistan: PTI नेताओं की रिहाई के लिए समर्थक करेंगे देशभर में प्रदर्शन, महंगाई को लेकर धरने पर बैठने की तैयारी

Fri, 26 Jul 2024 02:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

पीटीआई ने दावा किया कि देशभर में विरोध प्रदर्शन से पहले उनके नेताओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने पीटीआई नेता ने रावलपिंडी में उनके नेता राजा बशारतके आवास पर छापेमारी की थी। यह भी बताया गया कि रहीम यार खान शहर में सांसद जावेद इकबाल समेत दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Ex Pakistan PM Imran Khan party announces countrywide protest for release of all arrested leaders news
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान तहरीक-ए-इंसाफ और पार्टी के नेताओं की रिहाई के लिए समर्थक देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसे देखते हुए पाकिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को समर्थकों से निपटने की तैयारी कर ली। पीटीआई के अलावा जमात-ए-इस्लामी ने बिजली और अन्य वस्तुओं बढ़ती उच्च लागत को लेकर इस्लामाबाद में प्रदर्शन करने की घोषणा की। पीटीआई समर्थक 71 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पीटीआई के अन्य नेताओं की रिहाई के लिए प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


पिछले साल इमरान कान की हुई थी गिरफ्तारी
पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा दायर पहले तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद इमरान खान को पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान को जमानत दे दी गई थी, लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया गया। पीटीआई के अनुसार, समर्थक इस्लामाबाद के नेशनल प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन करेंगे और जमात-ए-इस्लामी संसद भवन के सामने प्रसिद्ध एफ चौक पर धरना देने की योजना बनाई है। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को देखते हुए इस्लामाबाद में धारा 144 लगा दी है। उन्होंने इस्लामाबाद राजमार्ग को भी आंशिक रूप से बंद कर दिया। पंजाब गृह मंत्रालय ने भी प्रांत में सभी विरोध प्रदर्शनों और सभाओं पर प्रतिबंध लगाते हुए धारा 144 लागू कर दी।
विज्ञापन


पीटीआई नेताओं के घरों में छापेमारी
पीटीआई ने दावा किया कि देशभर में विरोध प्रदर्शन से पहले उनके नेताओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने पीटीआई नेता ने रावलपिंडी में उनके नेता राजा बशारतके आवास पर छापेमारी की थी। यह भी बताया गया कि रहीम यार खान शहर में सांसद जावेद इकबाल समेत दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिस ने लाहौर में पीटीआई नेता मेहर नईमुल्लाह के घर और कैंप पर भी छापेमारी की। इसके साथ ही उनके पांच दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, नीमुल्लाह वहां से भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई महासचिव उमर अयूब खान ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा, नई सरकार विफल हो गई है, अब नवंबर के बार नया चुनाव होगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को घोषणा की कि पीटीआई एक राजनीतिक पार्टी है। यह राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं में महिलाओं और गैर-मुसलमानों के लिए आरक्षित सीट पाने के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed