{"_id":"66fd5f42db1edd8b620c3982","slug":"ex-pak-pm-sharif-accuses-imran-khan-of-creating-rift-between-people-of-khyber-pakhtunkhwa-punjab-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: नवाज शरीफ बोले- खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में फूट डाल रहे इमरान, आक्रमणकारियों की तरह कर रहे व्यवहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: नवाज शरीफ बोले- खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में फूट डाल रहे इमरान, आक्रमणकारियों की तरह कर रहे व्यवहार
Wed, 02 Oct 2024 08:27 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:27 PM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान पर आरोप लगाया कि वह खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के लोगों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान पर आरोप लगाया कि वह खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के लोगों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया। खान बीते एक साल से ज्यादा समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
लाहौर में एक समारोह के दौरान खान को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा, आप खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के बीच संघर्ष को भड़काना चाहते हैं। आप उन आक्रमणकारियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो प्राचीन काल में पंजाब पर हमला करते थे। आपको लोगों को उकसाने के बजाय उनकी सेवा करने पर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ ने खान पर आरोप लगाया कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, जो लोग आपकी बातों पर अंधा विश्वास करते हैं, उन्हें यह पूछना चाहिए कि आपके कार्यकाल के दौरान आपने जो पचास लाख घरों को बनाने का वादा किया था, वो कहां हैं?
विज्ञापन
भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मामलों का सामना कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2022 से जेल में हैं। उनकी पार्टी सरकार से उनकी रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है। पीटीआई का कहना है कि सरकार को संविधान और न्यायपालिका की स्वतंत्रता का पालन करना चाहिए।
पीएमएल-एन पार्टी के सुप्रीमो शरीफ ने खैबरपख्तूनख्वा की पीटीआई सरकार के 'खराब शासन' की आलोचना की। उन्होंने कहा, पीटीआई का प्रदर्शन शून्य है और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार होने के बावजूद वे लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। उनका एकमात्र ध्यान विरोध प्रदर्शन और दंगे करने पर है।
शरीफ ने 2014 के धरने के दौरान इमरान खान के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि वह मेरे गले में फांसी का फंदा डालकर बाहर निकालेंगे। इतना घमंड। विनम्रता सीखें और अल्लाह से डरें। आप वही काटते हैं जो आप बोते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटना जाना चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों की भी आलोचना की जिन्होंने 2017 में उन्हें अयोग्य ठहराया था।
उन्होंने कहा, साकिब निसार के नेतृत्व में पांच जजों ने 25 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री को हटा दिया। यह कितना बड़ा अन्याय था। मेरे पास साकिब निसा का लीक की गई ऑडियो है, जिसमें वह कहते हैं, हमें नवाज शरीफ और मरियम नवाज को जेल में डालना है और इमरान खान को सत्ता में लाने है। उन्होंने आगे कहा, मैं काम कर रहा था। देश की तरक्की कर रहा था, तो मुझे क्यों हटाया गया और इससे उन्होंने क्या हासिल किया।