फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EX CM Chaudhary Parvez Elahi accused of involvement in corruption following allegations of terrorism

Pakistan: पंजाब के पूर्व सीएम परवेज पर रिश्वत लेने का पुलिस ने किया केस दर्ज, दो अरब रुपये का मामला

Mon, 01 May 2023 06:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 06:21 AM IST
सार

भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) गुजरांवाला ने एक स्रोत रिपोर्ट का हवाला देते हुए इलाही के खिलाफ मामला दायर किया है। उन पर विकास योजना के अनुबंध के लिए दो अरब रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
EX CM Chaudhary Parvez Elahi accused of involvement in corruption following allegations of terrorism
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही। - फोटो : Twitter@Parvez Elahi

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही पर आतंकवाद के आरोपों के बाद भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस ने उन पर दो अरब रुपये रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) गुजरांवाला ने एक स्रोत रिपोर्ट का हवाला देते हुए इलाही के खिलाफ मामला दायर किया है। उन पर एक विकास योजना के अनुबंध के लिए दो अरब रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। इलाही के अलावा ठेका कंपनी के मालिक हाजी तारिक, एसडीओ हाईवे गुजरात और पूर्व में गिरफ्तार सोहेल असगर चौधरी को भी मामले में नामजद किया गया है।
विज्ञापन


 इससे पहले, पंजाब पुलिस ने परवेज इलाही के आवास पर देर रात छापा मारने के बाद आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया था। बताया गया कि इलाही पुलिस के छापा मारने से पहले ही फरार हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर के गालिब मार्केट पुलिस स्टेशन में पूर्व मुख्यमंत्री सहित 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 की धारा 7 के तहत पूर्व सीएम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें हत्या के प्रयास, दंगा और सरकारी अधिकारियों पर हमले से संबंधित 13 अन्य आरोप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed