फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Evaluation of Donald Trump in secret Messages of British Ambassador to USA: useless, clumsy, inept

अमेरिका में ब्रिटिश राजदूत के गोपनीय संदेशों में ट्रंप का मूल्यांकन : ‘बेकार, अनाड़ी और अयोग्य’

Sun, 07 Jul 2019 09:46 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 07 Jul 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of Donald Trump in secret Messages of British Ambassador to USA: useless, clumsy, inept
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल फोटो

अमेरिका में ब्रिटिश राजदूत किम डेरॉक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का ‘बेकार, अनाड़ी और अयोग्य’ के तौर पर उल्लेख किया है। यह दावा किम द्वारा भेजे गए गोपनीय संदेशों के आधार पर रविवार को ब्रिटिश अखबार द मेल ने किया है। ये लेख 2017 से अब तक के दौरान लिखे गए हैं।

विज्ञापन


संदेशों में किम ने ट्रंप को ‘असुरक्षा फैलाने वाला’ बताया और लंदन में अपने अधिकारियों को सलाह में कहा ‘अपनी बात को सीधे और सरल ढंग से रखें।’ उन्होंने लिखा कि ‘हमें नहीं लगता कि इस (ट्रंप के) प्रशासन में कोई सुधार होने वाला है। न ही इसकी अनिश्चितता, कूटनीतिक अनाड़ीपन, खेमेबंदी तोड़ने और अयोग्यता में कोई सुधार होगा।’ 
विज्ञापन


एक अन्य संदेश में किम ने लिखा कि ट्रंप प्रशासन ‘अजीब तरह का बेकार’ है। किम डेरॉक के अनुसार संभव है ट्रंप शर्मनाक पतन की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन अधिकारियों को चेताया भी कि इस समय ट्रंप को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। अब भी ट्रंप के फिर से चुनकर आने का मजबूत रास्ता बचा है। वे टर्मीनेटर फिल्म के आर्नोल्ड श्वार्जनेगर की तरह आग में से टूटे-फूटे ही सही, बाहर निकल कर भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जरूरी नहीं सरकार की भी वही राय

मामले में ब्रिटिश विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजदूतों से जनता उम्मीद करती है कि वे मंत्रियों को अपने देशों की राजनीति का ईमानदार और बिना लाग-लपेट भरा मूल्यांकन प्रदान करेंगे। जरूरी नहीं कि मंत्रियों या सरकार की भी वही राय हो, लेकिन इस मूल्यांकन को खरा समझा जाता है। यह भी जरूरी है कि राजदूत सलाह देते हैं तो इन्हें गोपनीय रखा जाए। ब्रिटेन की वॉशिंगटन में काम कर रही टीम के वाइट हाउस से प्रगाढ़ संबंध हैं और इस प्रकार की शरारतों से उन्हें नुकसान नहीं होगा।

 

ईरान हमले पर यूटर्न लिया, फिर यूटर्न ले सकते हैं ट्रंप

पिछले महीने के गोपनीय संदेश में किम ने ट्रंप प्रशासन में फैली उलझन का उल्लेख किया। यह ईरान पर सैन्य हमला रोकने के ट्रंप के निर्णय से उपजी थी। ट्रंप ने हमले से संभावित मौतों की संख्या को हमले के निर्णय से हटने की वजह बताया, लेकिन प्रशासन में इस पर विश्वास नहीं किया गया। किम के अनुसार ट्रंप की तैयारी पूरी नहीं थी। वे 2020 में होने वाले इसके असर की चिंता में हैं। किम डेरॉक के अनुसार ट्रंप अब भी ईरान से संघर्ष को शुरू कर सकते हैं। 



‘ईरान का एक और हमला ट्रंप को एक और यू-टर्न लेने का मौका देगा।’ पिछले महीने ट्रंप ब्रिटेन में यात्रा के दौरान अमेरिका-ब्रिटेन के विशेष संबंधों को लेकर उत्साहित थे और ब्रिटेन के यूरोपीयन यूनियन छोड़ने पर महत्वपूर्ण कारोबारी समझौते का वादा कर चुके हैं। इस विजिट के बाद किम ने संदेश में बताया गया कि ‘ट्रंप और उनकी टीम विजिट से हैरत में है, ब्रिटेन पूरे महीने यूएस में छाया रह सकता है, लेकिन यह अब भी अमेरिका फर्र्स्ट की धरती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed