{"_id":"60ba093e8ebc3e7fd7206b5c","slug":"european-union-investigation-started-against-facebook-case-of-spoiling-competition-in-classified-ads-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय संघ: फेसबुक के खिलाफ जांच शुरू, वर्गीकृत विज्ञापन बाजार में प्रतिस्पर्धा बिगाड़ने का मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोपीय संघ: फेसबुक के खिलाफ जांच शुरू, वर्गीकृत विज्ञापन बाजार में प्रतिस्पर्धा बिगाड़ने का मामला
Fri, 04 Jun 2021 04:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 04 Jun 2021 04:36 PM IST
सार
योरपीय संघ ने फेसबुक के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। इस सोशल मीडिया कंपनी पर आरोप है कि उसने विज्ञापन बाजार में प्रतिस्पर्धा को बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के खिलाफ यूरोपीय संघ (ईयू) ने जांच शुरू कर दी है। मामला वर्गीकृत विज्ञापन बाजार में नियमों का उल्लंघन कर प्रतिस्पर्धा बिगाड़ने की शिकायतों का है।
विज्ञापन
ईयू के नियामकों द्वारा की जाने वाली जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि क्या कंपनी ने प्रतिस्पर्धी सेवाओं के जरिये प्राप्त आंकड़ों का उपयोग प्रतिस्पर्धा बिगाड़ने में तो नहीं किया। यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग ने शुक्रवार को कहा कि वह यह भी जांच करेगा कि जिस तरीके से फेसबुक ने अपने खुद के वर्गीकृत विज्ञापन सेवा बाजार मंच को सोशल नेटवर्क से संबद्ध किया है, इससे क्या उसे ग्राहकों तक पहुंचने में लाभ मिल रहा है और ईयू प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ के नियामकों की इस इस जांच को बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के दबदबे पर लगाम लगाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। वास्तव में ईयू की यह चिंता रही है कि ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों से एकत्र किए गए आंकड़ों का उपयोग उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने में करते हैं, यह जांच इस बात को भी रेखांकित करती है।
विज्ञापन