फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European Union allows Covid-19 vaccine to be marketed in Europe

यूरोपीय संघ ने कोविड-19 का टीका यूरोप के बाजार में उतारने की अनुमति दी

Tue, 22 Dec 2020 02:09 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, एम्सटर्डम
पीटीआई, एम्सटर्डम Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Dec 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
European Union allows Covid-19 vaccine to be marketed in Europe
कोरोना वायरस वैक्सीन: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

यूरोपीय संघ ने बायोएनटेक और फाइजर द्वारा संयुक्त रूप से विकसित कोविड-19 टीके को 27 देशों के संगठन (यूरोपीय संघ) के बाजार में उतारने की सोमवार को औपचारिक रूप से अनुमति दे दी। आशा की जा रही है कि टीके के बाजार में आने के बाद सभी सदस्य देश क्रिसमस के बाद अपने नागरिकों को महामारी से बचाव का पहला टीका लगाना शुरू करेंगे।

विज्ञापन


यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने कहा कि टीका सभी सुरक्षा और गुणवत्ता मानदंडों पर खरा उतरता है, इसके कुछ ही घंटे बाद यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग ने टीके को बाजार में उतारने की अनुमति दे दी। आशा की जा रही है ब्रुसेल्स को टीके को बाजार में उतारने के लिए नियम तय करने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सला वोन डे लेयेन ने कहा, ‘जैसा कि हमने वादा किया था, यह टीका यूरोपीय संघ के सभी देशों में एक साथ, एक समान शर्त पर उपलब्ध होगा।’

उन्होंने कहा, ‘यह बेहद मुश्किल साल का सुखद अंत है, आखिरकार अब हम कोविड-19 के इस अध्याय का पन्ना पलटने के लिए तैयार हैं।’

लेयेन ने कहा कि टीके की आपूर्ति इस शनिवार से शुरू हो जाएगी और पूरे यूरोपीय संघ में 27 से 29 दिसंबर के बीच टीका लगना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed