फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European court imposed daily fine of Rs 9 crore on Poland

कार्रवाई: यूरोपीय कोर्ट ने पोलैंड पर लगाया नौ करोड़ रुपये रोजाना का जुर्माना, ईयू के कानूनी आदेश नहीं मानने की सजा

Fri, 29 Oct 2021 01:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ब्रुसेल्स।
एजेंसी, ब्रुसेल्स। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Oct 2021 01:49 AM IST
सार

ऐसा पोलैंड द्वारा कुछ विवादित कानून पास करने के कारण किया गया। अदालत ने कहा, पोलैंड जब तक फैसले का पालन नहीं करता, तब तक उस पर लगी पाबंदियां जारी रहेंगी।

विज्ञापन
European court imposed daily fine of Rs 9 crore on Poland
यूरोपीय संघ - फोटो : Pixabay

विस्तार

यूरोपीय संघ (ईयू) ने पोलैंड पर न्यायिक स्वतंत्रता और कानून को सर्वोच्च मानते हुए रोजाना 12 लाख डॉलर (करीब नौ करोड़ रुपये) रोजाना का जुर्माना लगाया है। यह सख्त सजा ईयू के कानूनी आदेश को नहीं मानने की अपूरणीय क्षति के रूप में दी गई है। अदालत का फैसला न मानने के एवज में ईयू के किसी सदस्य देशों पर लगा यह अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।

विज्ञापन


ऐसा पोलैंड द्वारा कुछ विवादित कानून पास करने के कारण किया गया। अदालत ने कहा, पोलैंड जब तक फैसले का पालन नहीं करता, तब तक उस पर लगी पाबंदियां जारी रहेंगी। ये पाबंदियां बीती जुलाई में लगाई गई थीं क्योंकि पोलैंड ने अपने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एक व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन


आलोचकों का कहना है कि यह व्यवस्था राजनीतिक आधार पर जजों को हटाने का रास्ता है। जुलाई में यूरोपीय कोर्ट ने पोलैंड को यह व्यवस्था खत्म करने का आदेश दिया था। कोर्ट का कहना था कि यह व्यवस्था निष्पक्ष न्याय के रास्ते में बाधा है। चूंकि पोलैंड ने आदेश का पालन नहीं किया, इसलिए कोर्ट ने अब उस पर अब 10 लाख यूरो (12 लाख डॉलर) रोजाना का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed