फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Young people more active on social media are more isolated than the elderly people

बुजुर्गों से भी ज्यादा तन्हा हैं फेसबुक में ऑनलाइन रहने वाले युवा

Sat, 06 Oct 2018 03:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Young people more active on social media are more isolated than the elderly people
Lonliness
ऐसा माना जाता है कि बुजुर्ग लोग ज्यादातर अकेलेपन का शिकार होते हैं। लेकिन एक शोध में पता चला है कि किशोर खुद को सबसे ज्यादा अकेला महसूस करते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन में किए गए एक सर्वे में 16 से 24 साल की उम्र के 40 फीसदी लोगों ने कहा कि वे अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं। वहीं, 65-74 साल के सिर्फ 29 फीसदी लोगों ने कहा कि वे अकेलापन महसूस करते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर और ब्रुनेल यूनिवर्सिटी लंदन ने देशभर में यह सर्वे किया था। इसमें 16 साल और उससे ज्यादा की उम्र के 55 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था। उनसे अकेलेपन को लेकर उनके अनुभवों के बारे में पूछा गया था। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि युवा इसलिए ज्यादा अकेलापन महसूस करते हैं, क्योंकि वह खुद को ढूंढने वाली उम्र में होते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन रहते हैं सक्रिय

16 से 24 साल के लोग अपनी नई पहचान ढूंढ रहे होते हैं। इसी दौरान वे भावनाओं पर काबू रखना सीखते हैं। इसलिए वे अकेले हो जाते हैं। इस रिसर्च में यह भी सामने आया कि जो लोग खुद को अकेला महसूस कर रहे थे वे सोशल मीडिया में और ऑनलाइन काफी एक्टिव थे और उनके दुनिया में कई वर्चुअल दोस्त थे। यानी जिनसे से भौतिक तौर पर भले ही ना मिले हों पर इंटरनेट की दुनिया में वे एक दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन लोगों ने इस सलाह को खारिज कर दिया कि उन्हें डेटिंग की मदद लेनी चाहिए। उनका मानना था कि अकेले होना और अकेलापन महसूस होना दो अलग-अलग बातें हैं। 83 फीसदी लोगों ने कहा कि वे खुद में रहना पसंद करते हैं। 40 प्रतिशत 16 से 24 साल के लोग महसूस करते हैं अकेलापन।


अकेलापन से अच्छे अनुभव भी

सर्वे के अनुसार अकेले होने के पांच कारण हो सकते हैं। इन कारणों में किसी का बात करने के लिए न होना, दुनिया से कटा हुआ महसूस करना, सबसे पिछड़ा हुआ महसूस करना, यह महससू होना कि कोई आपको समझने वाला नहीं है शामिल हैं।

हालांकि, 41% लोगों ने कहा कि अकेले रहना कई बार आपको अच्छे अनुभव भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed