फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   world war office will sell in billions

अरबों में बिकेगा विश्व युद्ध के जमाने का दफ्तर

Fri, 23 Aug 2013 01:32 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 23 Aug 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
world war office will sell in billions
व्हॉइट हॉल बिल्डिंग के इस दफ्तर ने एक दौर देखा है। पहले विश्व युद्ध से लेकर शीत युद्ध के जमाने तक इसी दफ्तर में ब्रिटेन जंग के तौर तरीके तय करता था।
विज्ञापन


इस इमारत की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ विंस्टन चर्चिल और डेविड लॉयड जॉर्ज का दफ्तर यहीं हुआ करता था, तब इसे ‘वार ऑफिस’ के नाम से जाना जाता था।

अब आर्थिक कारणों से सरकार इसे बेचने जा रही है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री फिलिप हैमंड को उम्मीद है कि ‘वार ऑफिस’ को बेचने से 100 मिलियन पाउंड या तकरीबन नौ अरब 85 करोड़ रुपए के करीब रकम मिल जाएगी।

रक्षा मंत्री ने कहा है कि दफ्तर में काम कर रहे नौकरशाह रक्षा मंत्रालय की दूसरी इमारत में चले जाएंगे।

उन्होंने कहा है कि रक्षा महकमे के सारे कर्मचारियों के एक ही छत के नीचे काम करने से सालाना आठ मिलियन पाउंड के करीब की रकम बच जाएगी।

गुप्तचर शाखा

साल 1901 में ‘वार ऑफिस’ की इमारत की नींव पड़ी थी, इसके पूरा होने तक इस दफ्तर में ढ़ाई करोड़ ईंटों का इस्तेमाल हो चुका था।

साल 1910 में संसद में दिए गए एक जवाब में सरकार ने कहा था कि इस इमारत को बनाने में 1।2 मिलियन पाउंड की रकम का खर्चा बैठा था।

शुरुआती दौर में इस दफ्तर से काम करने वाले बड़े नामों में युद्ध मंत्री लॉर्ड हल्डाने, लॉर्ड किचनर और विंस्टन चर्चिल थे।

लॉरेंस ऑफ अरब ने सिनाई के इलाके का नक्शा भी इसी इमारत में बैठकर बनाया था।

40 के दशक में ‘वार ऑफिस’ में तैनात रहे एक अफसर ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि उस जमाने में सैन्य बलों और नौकरशाहों के बीच संघर्ष की स्थिति रहती थी।
विज्ञापन


द्वितीय विश्व युद्ध के दिनों में जर्मन हमलों में इस इमारत को कई बार निशाना बनाया गया था।

इन हमलों में तब एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी लेकिन इमारत को कोई बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुँचा।

80 के दशक में इस इमारत की मरम्मत की गई और साल 1992 में इसे दोबारा खोल दिया गया। उस वक्त इसे रक्षा गुप्तचर शाखा के मुख्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed