दुनिया की ऐसी संसद जहां हैं 'गे' और 'लेस्बियन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद जहां उस देश को चलाने के लिए नीतियां और कानून बनते हैं। जहां जनता द्वारा चुने गए सांसद प्रतिनिधि देश के लिए तैयार की गई विकास योजनाओं और नए कानून पर मोहर लगाते हैं।
किसी भी देश की संसद सर्वोच्च मानी जाती है। और सांसद का यहां अपना अलग रूतबा होता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी संसद भी है जिसके सांसदों के बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे।
32 सांसद गे
यह संसद दुनिया की ऐसी संसद है जहां सबसे अधिक गे, लेस्बियन और बॉयसेक्सुअल एमपी हैं। डेली मेल की खबर के मुताबिक ब्रिटेन की नव निर्वाचित संसद सदस्यों में सर्वाधिक गे, बॉयसेक्सुअल और लेस्बियन हैं। इसी के साथ ब्रिटेन दुनिया की सबसे अधिक गे और लेस्बियन सांसदों की संसद भी बन गई है।
ब्रिटिश पार्लियामेंटरी में यानि हाउस ऑफ कामंस में ऐसे कुल 32 सांसद हैं। पिछली संसद में ऐसे सांसदों की संख्या करीब 26 थी। इस बार इनकी संख्या में 6 का इजाफा हुआ है। ऐसा नहीं है कि ब्रिटेन ही एक मात्र ऐसी संसद है, नीदरलैंड की संसद में कुल 10 और स्वीडन की संसद में 12 गे, लेस्बियन और बॉयसेक्सुअल सांसद सदस्य हैं।
बता दें कि अभी बीते सात मई को ब्रिटिश पालिर्यामेंट के चुनाव हुए थे जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून की कंजरवेटिव पार्टी की सरकार बनी है।