खान में महिला कर्मियों की पुरुष कपड़े उतरवाकर लेते हैं तलाशी
रूस में एक पन्ना खान में पुरुषों द्वारा महिला कर्मियों के कपड़े उतरवाकर तलाशी करने का मामला सामने आया है। महिलाओं की तलाशी उनके खान में काम करने के बाद घर लौटते समय ली जाती है। तलाशी इसलिए ली जाती है ताकि महिला कर्मी बहुमूल्य जवाहरात चुराकर न ले जाएं।
यूराल पर्वत की पन्ना खान में काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि पुरुष न सिर्फ उनकी तलाशी लेते हैं, बल्कि अंतरंग सवाल भी पूछते हैं। अगर कोई महिला विरोध करती हैं तो उन्हें धमकी दी जाती है कि तुम्हें गायनेकॉलोजिकल ऐग्जामिनेशन चेयर पर बिठा देंगे।
खान में काम करने वाली महिलाओं के एक समूह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तलाशी के लिए उन्हें काम के दौरान भी बुला लिया जाता है। एक ठंडे कमरे में कंक्रीट के फर्श पर नंगा खड़ा करेक तलाशी की जाती है।
पुरुष कर्मियों की भी इसी तरह तलाशी होती है
उन्हेंने कहा कि एक बार तो हमारे साथ काम करने वाली एक महिला को कपड़े उतारकर चैक करना इतना अपमानजनक लगा कि उसकी तबीयत बिगड़ गई और एम्बुलेंस बुलानी पड़ी।
महिला कर्मियों का कहना है कि पुरुष कर्मियों की भी इसी तरह तलाशी होती है लेकिन उनके साथ इस तरह का बचकाना व्यवहार नहीं किया जाता । एक महिला ने कहा किसी भी कर्मचारी की यूनिफॉर्म में जेब नहीं होती और खान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।
पन्ना खान अधिकारी से जब महिलाओं की शिकायत के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ एक शिफ्ट को छोड़कर हमारे पास तलाशी को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं आई। तलाशी के दौरान इस शिफ्ट की तीन महिलाएं चोरी का सामान बाहर ले जाती हुए पकड़ी गई थीं। इन तीन महिलाओं ने कई बार निर्देशों का उल्लंघन किया है।