फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   without apply not get porn on internet in uk

'इंटरनेट पर बिना अर्जी नहीं मिलेगा पोर्न'

Mon, 22 Jul 2013 07:31 PM IST
Updated Mon, 22 Jul 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
without apply not get porn on internet in uk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन घोषणा करने वाले हैं कि ब्रिटेन के हर घर में इंटरनेट प्रदान करने वाली कंपनी को पोर्नोग्राफ़ी परोसने वाली सेवा को बंद करना होगा, बशर्ते इस तरह की सेवाएं पाने की बाक़ायदा मांग न की जाए और ऑनलाइन पोर्न बलात्कार की तरह ही गैर क़ानूनी होगा।

विज्ञापन


एक भाषण में प्रधानमंत्री ये चेतावनी देंगे कि ऑनलाइन पोर्न बचपन को ख़त्म कर रही है। सर्च इंजनों को पोर्नोग्राफ़ी को रोकने के उपाय करने के लिए अक्टूबर तक का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा बाल शोषण एवं ऑनलाइन सुरक्षा केंद्र को गोपनीय फ़ाइल साझा करने वाले नेटवर्क की जांच के लिए अतिरिक्त अधिकार भी दिए जाएंगे और पुलिस द्वारा देश भर में प्रतिबंधित पोर्न का प्रयोग ग़ैरक़ानूनी सामग्री का पता लगाने में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये उपायों के तहत नये इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए फ़ैमिली फ़िल्टर स्वतः खुल जाएगा, वे अपनी इच्छानुसार इसे बंद कर सकेंगे।

लाखों मौजूदा इंटरनेट उपभोक्ताओं से उनकी इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी संपर्क कर यह पूछेंगी कि वे बच्चों को अश्लील साहित्य से बचाने के लिए इस फ़िल्टर का इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं।

david cameron'बच्चों के लिए ख़तरा'
प्रधानमंत्री कैमरन ये बताएंगे कि ''मैं इंटरनेट के बारे में बात करना चाहता हूं, यह हमारे मासूम बच्चों पर घातक असर डाल रहा है। इंटरनेट के भूत से ख़तरे भी हैं और पोर्न बच्चों को सीधे प्रभावित कर रहा है, हमें इसे ख़त्म करना ही होगा।

वे कहेंगे, ''मैं यह भाषण उपदेश देने के लिए या डराने के लिए नहीं दे रहा, बल्कि एक राजनेता और एक पिता के तौर पर भी मैं यह महसूस करता हूं कि अब वक़्त आ गया है कि हम इससे सख्ती से निबटें। मैं यह सब अपने बच्चों और उनकी मासूमियत को बचाने के उद्देश्य से कह रहा हूं।''

वे कहेंगे, ''ये तस्वीरें महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को सामान्य चीज़ बताती है और वे युवा जो इन्हे देख रहे हैं उनके लिए ये अश्लील तस्वीरें ज़हर का कम कर रही हैं।

हम उस इंटरनेट पोर्न को दंडनीय अपराध घोषित कर रहे हैं जिसमें बलात्कार को दिखाया जाता है।

उन महिलाओं के लिए काम करने वाले समूहों और संस्थाओं ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है जिन्होंने इस अश्लील साहित्य को प्रतिबंधित करने के लिए आंदोलन चलाया था।

'अश्लीलता के लिए कोई जगह नहीं'
कैमरन जिन्हें हाल ही में बाल शोषण एवं ऑनलाइन सुरक्षा केंद्र की फ़ंडिंग में कटौती के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, इंटरनेट में तकनीकी परिवर्तन के साथ तालमेल रखने के लिए पुलिस और केंद्र के विशेषज्ञों को ज़्यादा से ज़्यादा अधिकार देने पर ज़ोर देंगे।


कैमरन ये भी कहेंगे कि सर्च इंजनों, जिसमें गूगल भी शामिल है, का ये नैतिक कर्तव्य है कि वो गैर क़ानूनी सामग्री पर प्रतिबंध लगाएँ।

रविवार को कैमरन ने सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को बाल शोषण से संबंधित किसी भी सामग्री को प्रतिबंधित करने का आदेश भी दिया।

गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हमारी बाल यौन शोषण को बिल्कुल भी सहन न करने की नीति रही है। हमें जैसे ही इस तरह की किसी भी सामग्री का पता चलता है, हम इसे तुरंत हटा देते हैं और इसकी शिकायत भी करते हैं।

हाल में हमने इस समस्या से निबटने के लिए 50 लाख डॉलर दान दिए हैं और आगे भी सरकार के साथ मिलकर इस समस्या को दूर करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed