{"_id":"5893ab174f1c1bf340e80aa3","slug":"vespa-team-creates-gita-robot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुली नहीं अब रोबोट गीटा उठाएगा इंसान का सामान","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
कुली नहीं अब रोबोट गीटा उठाएगा इंसान का सामान
एजेंसी/ रोम, इटली
Updated Fri, 03 Feb 2017 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप कोई यात्रा कर रहे हों या सामान लेकर कहीं दफ्तर जा रहे हों तो सबसे बड़ी परेशानी सामान को ढोने की आती है। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर कुली की व्यवस्था होती है लेकिन कई जगह लेनदेन या अन्य कारणों से विवाद होता रहता है। लेकिन अब इस दुविधा से निपटने के लिए एक ऐसा रोबोट बन गया है जिसे पकड़ना नहीं पड़ता, बल्कि बिना कुछ किए यह इंसान के पीछे-पीछे किसी आज्ञाकारी चेले की तरह चल पड़ता है।
विज्ञापन
इतालवी कंपनी द्वारा बोस्टन स्थित फास्ट फॉरवर्ड शोध प्रयोगशाला ने यह आज्ञाकारी रोबोट बनाया है। नीले रंग का यह गेंद के आकार का रोबोट 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ भी सकता है। गीटा नाम का यह रोबोट यह 26 इंच चौड़ा है और इंसान के पीछे पीछे भी चलता है। इसमें साइकल जैसे टायर भी लगाए गए हैं जो आसानी के साथ कहीं भी मोड़े जा सकते हैं। यह कंपनी वेस्पा स्कूटर बनाने के लिए जानी जाती है लेकिन इसका संदूकनुमा रोबोट बहुत ही मजेदार है।
विज्ञापन
सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसे पकड़ना या उठाना नहीं पड़ता है। 18 किलो वजन का कोई भी सामान इस पर लादकर आसानी से ढोया जा सकता है। कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतारने को तत्पर है। फिलहाल कंपनी ने इसके मूल्य का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि उच्च मध्यमवर्गीय परिवार इसे आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं। फिलहाल प्रयोगशाला में यह रोबोट पूरी तरह से सफल रहा है।
विज्ञापन