{"_id":"ca25c95e-75a2-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"vertu-chooses-android-over-windows-for-luxury-handset","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप खरीदेंगे 6 लाख का मोबाइल फोन?","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
क्या आप खरीदेंगे 6 लाख का मोबाइल फोन?
Updated Thu, 14 Feb 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में या दुनिया के किसी भी देश में करीब छह लाख रुपए में एक अच्छी कार खरीदी जा सकती है पर ख्वाहिशों के आसमां का कोई छोर नहीं होता।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी वेर्टू ने पहली बार एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अपना नया मॉडल पेश किया है। वेर्टू के इस मॉडल की क़ीमत पांच लाख 71 हजार रुपए रखी गई है।
विज्ञापन
कंपनी के मुखिया पेरी ओस्टिंग ने बीबीसी से कहा कि 'वेर्टू टी' नाम का यह मॉडल कोई सजाकर रखने वाली चीज नहीं है, ये किसी भी दूसरे फोन की तरह उपयोगी है।
इसके डिजाइनर हच हचिसन ने ‘वेर्टू टी’ की खूबियां गिनाते हुए कहा कि हैंडसेट का फ्रेम टाइटेनियम और इसका डिस्प्ले पुखराज (सैफायर) की बनी है। हालांकि इस मॉडल में ‘फोर-जी’ तकनीक की सुविधा नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
ऑपरेटिंग सिस्टम
पिछले साल वेर्टू पर मोबाइल फोन बनाने वाली दुनिया की नामचीन कंपनी नोकिया की मिल्कियत थी और इसके महंगे मॉडल सिम्बियन ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उपलब्ध थे।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी पेरी ओस्टिंग ने बीबीसी से कहा कि वेर्टू ने अब विंडोज की जगह एंड्रॉयड को तरजीह दी है, क्योंकि यह अधिक प्रचलित और लोकप्रिय है।
फिलहाल कंपनी का आम लोगों तक पहुंचने का कोई इरादा नहीं है। दस सालों से दुनिया के बाजार में मौजूद इस कंपनी ने अब तक केवल तीन लाख 26 हज़ार मॉडल ही बेचे हैं।
ओस्टिंग कहते हैं कि हम ज्यादा संख्या में हैंडसेट नहीं बनाते और ये बात हमारी कीमत से पता चलती है। वेर्टू के मोबाइल पूरी तरह से हाथ से बने होते हैं, जिसे अंग्रेजी में कहते हैं, हैंड क्राफ्टेड।
इसके कल पुर्जों को जोड़ने वाले कारीगर का नाम और उसका दस्तखत इसके भीतर सिम कार्ड लगाने की जगह पर लेजर से अंकित किया जाता है। दुनिया भर में केवल पांच सौ ऐसी दुकानें हैं जहां वेर्टू के मॉडल्स उपलब्ध हैं जिनमें 70 दुकानें कंपनी खुद चलाती है।
इस फोन की एक खास बात ये भी है कि ये नाजुक नहीं है। कंपनी का दावा है कि इसकी मजबूती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दुर्घटनावश इस पर से ट्रक गुजर जाने के बाद भी यह ठीक से काम कर रहा था। ओस्टिंग ने बताया कि पुखराज स्क्रीन पर केवल हीरे से खरोंच आ सकती है।