{"_id":"8e271374-6c3b-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"vegetarians-may-have-lower-risk-of-heart-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकाहारी बनिए, दूर रहेगी दिल की बीमारी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
शाकाहारी बनिए, दूर रहेगी दिल की बीमारी
बीबीसी हिंदी
Updated Fri, 01 Feb 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप शाकाहारी हैं तो ये आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। एक शोध कहता है कि मांसाहारी खाना छोड़कर अगर आप शाकाहारी खाने का रुख करेंगे तो ये आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
ये शोध इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के 44,500 लोगों पर किया गया। अध्ययन में पाया गया कि मांसाहारी लोगों के मुकाबले शाकाहारी लोगों में मौत का खतरा और दिल की बीमारी का जोखिम 32 फीसदी तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
कोलेस्ट्रॉल के स्तर, रक्तचाप और वज़न में अंतर किसी भी व्यक्ति की अच्छी सेहत की संभावनाओं को बढ़ाता है। ये अध्ययन अमेरिकी जर्नल क्लिनिकल न्यूट्रीशन में छपा है।
विज्ञापन
अभिशाप
पश्चिमी देशों में दिल की बीमारी को एक बड़ा अभिशाप माना जाता है। ब्रिटेन में हर साल 94, 000 लोगों की इस बीमारी से मौत होती है और 26 लाख लोग इस बीमारी के साथ जीते हैं।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 15, 100 शाकाहारी और 29, 400 मांसाहारी लोगों पर इस संबंध में अध्ययन किया।
पिछले 11 सालों में देखा गया कि इन लोगों में 169 लोगों की दिल की बीमारी की वजह से मौत हो गई तो 1,066 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा और इनमें से शाकाहारी के मुकाबले ज्यादातर ऐसे लोग थे जो मांसाहारी थे।
डॉक्टर फ्रांसेस्का क्रो का कहना था कि बड़ी बात ये है कि दिल की सेहत के लिए खानपान महत्वपूर्ण होता है। मैं इस बात की वकालत नहीं कर रहा हूं कि सभी को शाकाहारी ही भोजन लेना चाहिए।
बीमारी
उनका कहना है कि दरअसल खानपान थोड़ा अलग होता है। शाकाहारी लोग संतृप्त वसा (सेच्यूरेटेड फैट्स) कम लेते है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम कम होता है।
इन लोगों पर किए गए शोध के नतीजे में ये बात सामने आई कि शाकाहारियों का रक्तचाप कम होता है, सेहत के लिए खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है और उनके सही वज़न होने की भी संभावना होती है।
ब्रिटिश हर्ट फॉउंडेशन के ट्रेसी पार्कर का कहना है कि ये अध्ययन बताता है कि हमें संतुलित आहार लेने की कोशिश करनी चाहिए। चाहे इसमें मांस हो या नहीं।
लेकिन यहां ये भी याद रखना होगा कि मेन्यू में केवल शाकाहारी विकल्प चुनने से ही दिल की सेहत अच्छी नहीं रहेगी, क्योंकि ऐसे कई खानपान हैं जो शाकाहारियों के लिए सही हैं लेकिन उनमें सेच्यूरेटेड फैट्स और नमक की मात्रा ज्यादा होती है।
अगर आप शाकाहारी खानपान अपनाने की सोच रहे हैं तो आप खाने में क्या लेंगे, इसकी योजना बना लें ताकि मांस से मिलने वाले विटामिन और मिनरल आपको मिल सकें।