{"_id":"5a6dddf54f1c1ba0268b6e38","slug":"us-president-donald-trump-wants-to-rejoin-the-paris-climate-deal-with-some-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस जलवायु समझौते में कुछ शर्तों के साथ शामिल होना चाहते हैं ट्रंप","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पेरिस जलवायु समझौते में कुछ शर्तों के साथ शामिल होना चाहते हैं ट्रंप
एजेंसी, लंदन
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ शर्तों के साथ पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल होना चाहते हैं। रविवार को प्रसारित अपनी टिप्पणी में राष्ट्रपति ने कहा कि यदि इस संधि में कुछ जरूरी बदलाव कर दिए जाएं, तो अमेरिका इसमें शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल जून में पेरिस समझौते को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए ‘बेकार संधि’ बताकर वह इस समझौते से बाहर हो गए थे। इसके बाद ट्रंप को विश्व स्तर पर आलोचना का शिकार होना पड़ा था। अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा द्वारा हस्ताक्षरित इस ऐतिहासिक समझौते पर आलोचनाओं से बेपरवाह ट्रंप ने कहा कि वह इस करार पर हस्ताक्षर करने को तैयार हैं, बशर्ते कि उसमें संशोधन किए जाएं।
विज्ञापन
शनिवार को प्रसारित लंदन के एक टीवी इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह करार हमारे लिए बहुत बड़ी आपदा साबित होता। उन्होंने मौजूदा संधि को अमेरिका के लिए खौफनाक और अनुचित बताते हुए कहा कि यदि वह इसे एक अच्छा समझौता बनाएं, तो हम उसमें लौटने के लिए हमेशा तैयार हैं। गौरतलब है कि 2015 में पेरिस में व्यापक विचार-विमर्श के बाद इस ऐतिहासिक समझौते को 197 देशों ने अपनी मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन