{"_id":"587e977d4f1c1b3403f003c7","slug":"ukraine-files-terrorism-case-against-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्रराष्ट्रीय अदालत में रूस के खिलाफ यूक्रेन ने दाखिल किया आतंकवाद का मुकदमा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
अंतर्रराष्ट्रीय अदालत में रूस के खिलाफ यूक्रेन ने दाखिल किया आतंकवाद का मुकदमा
एजेंसी/ दि हेग
Updated Wed, 18 Jan 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
यूक्रने के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको
- फोटो : Reuters
संयुक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी अदालत में यूक्रेन ने रूस पर आतंकवाद को संरक्षण देने का मुकदमा दाखिल किया है। इसके साथ ही उसने मॉस्को से नागरिकों पर एमएच17 विमान गिराकर एक हिस्से को बर्बाद करने के लिए हर्जाना मांगा है।
विज्ञापन
यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय अदालत से मांग की है कि वह फैसला दे कि रूसी संघ आतंकवाद को फैलाने पर अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी स्वीकार करे। इसके साथ ही यूक्रेन ने अदालत से मांग की है कि 2014 में यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में एमएच17 विमान गिराने के कारण उस हिस्से के पूर्ण मरम्मत का आदेश दे।
विज्ञापन
दि हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा दाखिल किए जाने के कुछ समय बाद ही यूक्रने के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने कहा कि रूस को अपनी आक्रामकता की कीमत चुकानी होगी। रूसी संघ ने तीन सालों तक जघन्य तरीके से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
सोवियत गणराज्य का हिस्सा रहे यूक्रेन ने अपने पड़ोसी रूस पर फरवरी 2014 में रूसी समर्थित यूक्रेन के राष्ट्रपति को हटाने के लिए रूस समर्थित विद्रोहियों के द्वारा अशांति फैलाने का आरोप लगाया है।