फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   UK Court ruled in favour of Swiss banking giant UBS to take possession of Vijay Mallya London house

माल्या को यूके की कोर्ट से बड़ा झटका, 195 करोड़ रुपये का बंगला कब्जे में लेगी स्विस बैंक

Thu, 22 Nov 2018 08:06 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
UK Court ruled in favour of Swiss banking giant UBS to take possession of Vijay Mallya London house
Vijay Mallya London
9000 करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले में भगोड़ा घोषित शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने स्विस बैंक को माल्या का लंदन स्थित आलीशान बंगला कब्जे में लेने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया कि माल्या स्विस बैंक यूबीएस को तुरंत 80 हजार पाउंड अदा करे। ऐसा नहीं करने पर उसे अपने घर से बेदखल होना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि विजय माल्या पर यूबीएस का 195 करोड़ रुपये कर्ज बकाया है। स्विस बैंक यूबीएस ने माल्या द्वारा कर्ज न चुकाए जाने को लेकर उनके लंदन स्थित घर को अपने अधिकार में लिए जाने की मांग की थी। यूके कोर्ट ने यूबीएस की इस मांग को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः माल्या की संपत्ति जब्त करने पर नहीं लगेगी रोक, बांबे हाईकोर्ट ने किया राहत देने से इनकार

आसान हो जाएगा माल्या का प्रत्यर्पण


 ब्रिटेन की एक अदालत ने बुकी संजीव चावला के प्रत्यर्पण के मामले में भारतीय जेलों की दशा पर संतोष जताया था। साथ ही कहा था कि भारत की जेल सुरक्षित हैं। इससे माल्या की वह दलील कमजोर पड़ गई जिसमें उसने भारतीय जेलों में अव्यवस्था का हवाला दिया था। भगोड़ा घोषित होने से उसके जल्द प्रत्यर्पण की उम्मीद भी बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed