फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Two Indians in the race for London Mayor

लंदन मेयर की दौड़ में शामिल 10 लोगों में दो भारतवंशी

Fri, 20 Jul 2018 03:20 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
Two Indians in the race for London Mayor

लंदन मेयर के लिए संभावित उम्मीदवारों के रूप में ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी ने जिन 10 लोगों को चुना है उनमें दो भारतीय मूल के व्यक्ति भी शामिल हैं। लखनऊ में जन्मीं बिजनसवुमन रूबी मैकग्रेगर स्मिथ और ब्रिटिश सिख राजनेता कुलवीर रांगेर 2020 में पाकिस्तान मूल के सादिक खान के खिलाफ मेयर पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


फिलहाल दोनों संभावित उम्मीदवारों को पार्टी के अंदर उम्मीदवार बनने के लिए संघर्ष करना होगा। अक्टूबर के अंत में इस बात का फैसला हो जाएगा कि पार्टी की ओर से किसे चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया जाएगा। 
विज्ञापन


55 वर्षीय स्मिथ मिटी ग्रुप की एफटीएसई-50 कंपनी का संचालन पिछले एक दशक से कर रही हैं। वह इस कंपनी का संचालन करने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं। उन्हें 2012 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने कमांडर ऑफ ब्रिटिश एंपायर (सीबीई) की उपाधि से भी नवाजा था। वहीं ब्रिटिश सिख कुलवीर रांगेर लंदन मेयर के कार्यालय में पूर्व परिवहन सलाहकार के रूप में सेवा दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed