फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   ticket for tomatina in spain

टमाटर फेंकने हैं तो टिकट लीजिए

Fri, 30 Aug 2013 01:50 PM IST
Updated Fri, 30 Aug 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
ticket for tomatina in spain

एक दूसरे पर टमाटर फेंकने के लिए मशहूर है स्पेन के बुनोल का टोमाटीनो फेस्टिवल। अब तक यहां लोग मुफ्त में हिस्सा ले सकते थे लेकिन अब हिस्सा लेने वालों को फीस चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन


हर साल दुनिया भर के हज़ारों पर्यटक बुनोल शहर पहुंचकर इस महोत्सव में हिस्सा लेते हैं और शहर की सड़कें टमाटर के रस से भर जाती हैं।

लेकिन मंदी की मार से यह फेस्टिवल भी अब अछूता नहीं रह गया है और आयोजकों ने इसमें हिस्सा लेने वाले पर्यटकों से कम से कम दस यूरो यानी करीब 910 रुपए वसूलने का फ़ैसला किया है।
विज्ञापन


इस फ़ैसले से इस आशंका को भी बल मिलता है कि यह आयोजन निजी हाथों में जा सकता है।

टोमाटिनो फेस्टिवल में हिस्सा लेने वालों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन, स्पेन और अमेरिका के लोगों की संख्या सबसे ज़्यादा होती है।

फ्री टिकट

स्थानीय लोगों को पांच हज़ार फ्री टिकट दिए गए हैं लेकिन बड़ी संख्या में बेटिकट लोगों के पहुंचने की संभावना है।

हालांकि आयोजकों का कहना है कि बेटिकट लोगों को किसी भी हालत में घुसने नहीं दिया जाएगा और इसकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक़ बुनोल नगर निगम ने एक बयान में कहा, "हम सुरक्षा कारणों से भीड़ को कम करना चाहते हैं और यही वजह है कि इस बार हम फीस वसूल रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर जोआकिन मस्मानो पाल्मर ने कहा, "पिछले आठ-दस सालों से हम समस्या का सामना कर रहे हैं। टोमाटीनो पर कोई नियंत्रण नहीं है। हमें पता नहीं है कि कितने लोग आने वाले हैं।"

माना जा रहा है कि बुनोल पर लाखों यूरो का क़र्ज़ है और ये शहर टोमाटीनो फेस्टिवल के आयोजन के खर्च का बोझ सहन करने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed