फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Suu Kyi portrait taken from Oxford college

Oxford में रोहिंग्या पर मचा बवाल, यूनिवर्सिटी ने आंग सांग की तस्वीर हटाई

Sun, 01 Oct 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sun, 01 Oct 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
Suu Kyi portrait taken from Oxford college
Aung San Suu Kyi

म्यांमार की स्टेट काउंसलर और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सांग सू की तस्वीर ऑक्सफोर्ड कॉलेज से हटा दी गई है। तस्वीर हटाने का यह मामला तब सामने आया है जब पूरी दुनिया में म्यांमार संकट की चर्चा हो रही है और रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बन चुका है। 

विज्ञापन


पढ़ें: रोहिंग्या संकट: नाव पलटने से 14 रोहिंग्या औरतों-बच्चों की मौत
विज्ञापन


आपको बता दें कि आंग सांग ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की थी। आंग सांग ने 1964 से 1967 के बीच सेंट ह्यूज कॉलेज से फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में बीए किया था। सेंट ह्यूज कॉलेज ने आंग सांग की तस्वीर हटाने का फैसला गुरुवार को किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2012 में ही आंग सांग ने ऑक्सफोर्ड से अपनी डॉक्टरेट की उपाधि का जश्न मनाया था। सेंट ह्यूज कॉलेज ने बताया कि उन्हें गिफ्ट में नई पेंटिंग मिली हैं, जिनका प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं आंग सांग की तस्वीर को सुरक्षित जगह भेज दिया गया है।कॉलेज के स्टूडेंट न्यूजलेटर में कहा गया है कि ये फैसला कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने लिया है जिसमें कॉलेज के प्रिंसिपल डेम इलिस एंगिओलिनी भी शामिल हैं।  

पढ़ें: म्यांमार: अगस्त 2017 तक रोहिंग्या हमलों में मारे गए 163 लोग, 91 लोग लापता

आपको बता दें कि म्यांमार में रोहिंग्या संकट के चलते आंग सांग को पूरी दुनिया के सवालों का जवाब देना पड़ रहा है। उन पर रोहिंग्या मुसलमानों पर की गई कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय दवाब बढ़ गया है। 4 लाख से ज्यादा रोहिंग्या ने म्यांमार से बांग्लादेश के लिए पलायन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed