फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Sushma Swaraj met with Shinzo Abe and the two leaders talk about bilateral ties

भारत के साथ पारंपरिक संबंध दिल से दिल का जुड़ाव: शिंजो आबे

Sat, 31 Mar 2018 09:46 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj met with Shinzo Abe and the two leaders talk about bilateral ties
स्वराज-आबे

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को यहां जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की। जापानी पीएम ने कहा कि जापान का भारत के साथ पारंपरिक संबंधों की खासियत दिल से दिल का जुड़ाव है।

विज्ञापन


भारत की विदेश मंत्री ने आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। स्वराज तीन दिवसीय दौरे पर जापान पहुंची थीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ शुक्रवार सुबह मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दी।’ 
विज्ञापन


कुमार के ट्विटर संदेश के अनुसार मुलाकात के दौरान आबे ने स्वराज से कहा कि दोनों देशों के पारंपरिक संबंधों की खासियत दिल से दिल का जुड़ाव है और इनमें वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। स्वराज विदेश मंत्री के रूप में जापान का पहले दौरे पर भारत-जापान रणनीतिक वार्ता के नौंवें दौर में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां पहुंची थीं। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां जापनी विदेश मंत्री तारो कानो के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वराज ने अपने दौरे को ‘बहुत उपयोगी’ बताते हुए कहा कि उनके इस दौरे ने इस साल अगले द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी के लिए उनकी यात्रा का मजबूत आधार तैयार किया है। आबे से मुलाकात के कुछ घंटे बाद स्वराज जापान से वापस रवाना हो गईं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed