{"_id":"8dbd8344-7016-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"surfer-sets-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मंजिला ऊंची समुद्री लहरों का सफर","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
दस मंजिला ऊंची समुद्री लहरों का सफर
Updated Wed, 06 Feb 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
एक अमेरिकी ने समुद्र की ऊंची लहरों पर सफर करने के पिछला सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।
गैरेट मैकनमारा ने लगभग 10 मंजि़ला इमारत की जितनी ऊंचाई वाली लहर पर सफर किया, जो अब तक के रिकॉर्ड 78 फुट ऊंची लहर से कहीं अधिक था।
मैकनमारा ने ये रिकॉर्ड पुर्तगाल के समुद्री तट पर कायम किया। खबरों के मुताबिक उन्होंने जिस लहर पर सर्फ किया उसकी ऊंचाई तकरीबन 100 फुट या तीस मीटर थी। हालांकि उसको लेकर पुष्टि अभी बाकी है।
मैकनमारा ने एबीसी टेलीवीजन चैनेल से कहा कि आप इतनी तेजी से जा रहे होते हैं जैसे किसी ऊंचे पहाड़ पर स्नोबोर्डिंग कर रहे हों।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वो तट के पथरीले इलाकों से बचे रह पाए। मैकनमारा ने 11 साल की उम्र में सर्फिंग शुरू की थी। बाद में उन्होंने अपने शौक को पेशे के तौर पर अपना लिया।