फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   sperm donor Simon Watson

दुनिया का सबसे बड़ा 'विकी डोनर', 800 बच्चों का बन चुका पिता!

Mon, 11 Jan 2016 03:55 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
sperm donor Simon Watson

साइमन वॉटसन का दावा है कि हर हफ्ते उनका एक बच्चा दुनिया के किसी हिस्सी में जन्म लेता है। 41 वर्षीय वॉटसन कहते हैं, "मेरा अनुमान है कि अब तक मैं करीब 800 बच्चों का पिता बन चुका हूं। संभव है कि अगले चार साल में मेरे 1000 बच्चे हों।" वो एक हजार बच्चों के पिता बनकर विश्व रिकॉर्ड कायम करना चाहते हैं।

विज्ञापन


चौंकिए मत, वॉटसन एक अनाधिकृत शुक्राणु डोनर हैं जो केवल 50 पाउंड में अपने शुक्राणु देते हैं। उनके ज्यादातर 'ग्राहक' उन्हें फेसबुक पर मिलते हैं। अगर किसी निजी क्लीनिक में महिलाएं अपना इलाज कराएं तो हर चरण का खर्च 500 से 1000 पाउंड बैठता है।
विज्ञापन


वॉटसन कहते हैं, "स्पेन से लेकर ताईवान तक कई देशों में मेरे बच्चे है। मैं तो अपने नाम का एक विश्व रिकॉर्ड कायम करना चाहता हूं जिसे कोई न तोड़ सके।"

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं लगा सकती बलात्कार का आरोप

sperm donor Simon Watson

वॉटसन हर तीन महीने में खुद का यौन रोगों के लिए मेडिकल परीक्षण कराते हैं। साथ ही वो अपने हॉस्पिटल सर्टिफिकेट को ऑनलाइन भी पोस्ट करते रहते हैं।

वॉटसन कहते हैं, "निजी क्लीनिक में जाना हर किसी के लिए संभव नहीं है और मरीजों को काफी अड़चनों से गुजरना पड़ता है। लेकिन मेरे जैसे डोनरों से मिलना काफी आसान होता है।"

वो कहते हैं, "आप किसी होटल में या कहीं भी मिल सकते हैं और कुछ ही देर में आपका काम हो जाता है। उसके बाद आप अपने रास्ते निकल जाते हैं और मैं अपने।"

हालांकि आलोचकों का कहना है कि यह गैर-कानूनी तो नहीं लेकिन अनाधिकृत डोनरों के शुक्राणु इस्तेमाल करने की वजह से महिलाओं में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

नेशनल गेमेट डोनेशन ट्रस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लॉरा विटजेन्स कहती हैं, "इस तरह के डोनरों से शुक्राणु लेने में आम तौर पर कोई गड़बड़ तो नहीं होती लेकिन यदि कुछ गलत हो जाए तो स्थिति बहुत भयावह हो जाती है।" उन्होंने बताया, "यदि मामला बिगड़ जाए तो ऐसे कई मामले हैं जब महिलाएं यौन उत्पीड़न या बलात्कार का आरोप लगा सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed