{"_id":"59defd6d4f1c1b69678b5462","slug":"russian-president-vladimir-putin-gets-another-puppy-as-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"65वें जन्मदिन पर पुतिन को गिफ्ट में मिला प्यारा डॉगी, देखें वीडियो ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
65वें जन्मदिन पर पुतिन को गिफ्ट में मिला प्यारा डॉगी, देखें वीडियो
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जानवरों से बहुत लगाव है, खासतौर पर उन्हें कुत्ते बहुत पसंद हैं। उनके इस शौक की वजह से उन्हें गिफ्ट में कई बार अच्छी नस्ल के कुत्ते मिल चुके हैं। बुधवार को पूर्व सोवियत राष्ट्र तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने उन्हें गिफ्ट में एशियन शेफर्ड दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: पुतिन का ऑर्डर, रूस ने समय से पहले नष्ट किए लगभग 40 हजार रासायनिक हथियार
विज्ञापन
मौका पुतिन के 65वें जन्मदिन का था, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्डयामुखामीडोव ने पुतिन को गिफ्ट में एक प्यारा 'पपी' दिया। सोची के काला सागर रिसॉर्ट में मीटिंग के दौरान पुतिन ने इस पिल्ले को सीने से लिपटाकर प्यार किया। इससे पहले उन्हें बुल्गारियन शेफर्ड गिफ्ट में मिला था जिसका नाम बफी था।
विज्ञापन
पढ़ें: पुतिन बोले- 'ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं और न मैं उनका दूल्हा
पुतिन के पास एक काले रंग का लैब्राडोर भी था लेकिन उसकी कुछ साल पहले मौत हो गई। उनके इस कुत्ते का नाम कोनी था। 1999 में रसियन अधिकारियों ने उन्हें यह गिफ्ट में दिया था। आपको बता दें कि पुतिन को गिफ्ट में घोड़े और टाइगर भी मिल चुके हैं।
#WATCH: Turkmenistan Pres Gurbanguly Berdimuhamedow gifts Russian Pres Vladmir Putin an Alabai puppy at their meeting in Sochi, Russia. pic.twitter.com/7oLJIdOY5d
— ANI (@ANI) October 12, 2017