{"_id":"3b786187222aa15a7a78c8280c3bf4ff","slug":"referendum-on-same-sex-in-ireland-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'समलैंगिक शादी को 32 लाख लोगों ने की 'हां'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
'समलैंगिक शादी को 32 लाख लोगों ने की 'हां'
Updated Sat, 23 May 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
आयरलैंड में जनमत संग्रह के शुरुआती रुझानों से संकेत मिलते हैं कि लोगों ने समलैंगिक शादी को कानूनी दर्जा दिए जाने के पक्ष में वोट डाला है।
विज्ञापन
आयरलैंड के लगभग 32 लाख लोगों से पूछा गया था कि क्या वे पुरुष की पुरुष से और महिला की महिला से शादी के लिए देश के संविधान में संशोधन करना चाहते हैं?
'हार स्वीकार की'
सरकार के मंत्रियों का कहना है कि उन्हें यकीन है कि जनमत संग्रह के पक्ष में वोटिंग होगी, जबकि इसके विरोध में अभियान चलाने वाले प्रमुख लोगों ने हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
जनमत संग्रह में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मतों की गिनती स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे शुरू हुई। अगर समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने के पक्ष में फैसला आता है तो आयरलैंड बहुमत के आधार पर समलैंगिक शादी को वैधता देने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
विज्ञापन