फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   radio presenter asked about partner to australian pm

ऑस्ट्रेलियाई पीएम से पूछा, क्या आपके पार्टनर 'गे' हैं?

Sat, 15 Jun 2013 05:31 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 15 Jun 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
radio presenter asked about partner to australian pm

ऑस्ट्रेलिया में एक रेडियो प्रेजेंटर को प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड से एक सवाल पूछना भारी पड़ गया।

विज्ञापन


हावर्ड सैटलर नाम के इस प्रेजेंटर ने दरअसल लाइव इंटरव्यू के दौरान गिलार्ड से पूछा लिया कि क्या उनके पार्टनर 'गे' यानी समलैंगिक है।

सैटलर ने गिलार्ड से कहा कि सात साल से उनके पार्टनर रहे टिम मैथेसन को समलैंगिक होना पड़ा क्योंकि वो एक हेयर ड्रेसर थे।

गिलार्ड ने उनकी इस बात को सिरे से खारिज किया और कहा कि हेयरड्रेसर होने भर से समलैंगिक समझ लिया जाना ‘बकवास बात’ है।

फेयरफैक्स रेडियो ने सैलटर को पहले निलंबित किया और बाद में नौकरी से ही निकाल दिया। साथ ही रेडियो चैनल की तरफ से अभद्र सवाल पूछने के लिए प्रधानमंत्री से माफी मांगी गई है।

'भेदभाव'
कंपनी के बयान में कहा गया है, “फेयरफैक्स रेडियो प्रबंधन ने इस इंटरव्यू की समीक्षा की और पाया कि सैलटर की तरफ से जो सवाल पूछे गए वो अभद्र थे और उनका उस राजनीतिक बहस से कोई लेना देना नहीं था।”
विज्ञापन


बयान के अनुसार, “प्रधानमंत्री ने सैटलर के बयान का जवाब पूरी गरिमा के साथ दिया और धैर्य के साथ दिया।”

ऑस्ट्रेलिया के लैंगिंक भेदभाव रोकथाम आयोग की प्रमुख एलिजाबेथ ब्रोडरिक का कहना है कि सार्वजनिक पदों पर काम कर रहीं महिलाओं से अकसर भेदभावपूर्ण सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलार्ड से गुरुवार को एक चुनावी बहस के दौरान ये सवाल पूछा गया। इस साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव होने हैं जिनमें प्रधानमंत्री गिलार्ड का सामना विपक्षी नेता टोनी अबॉट से है। चुनावी सर्वेक्षणों में गिलार्ड के मुकाबले अबॉट को बढ़त दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed