फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   protestors marched for support of Brexit and anti Brexit marches in UK 

लंदन में ब्रेक्जिट के समर्थन में हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने किया मार्च

Mon, 10 Dec 2018 03:37 AM IST
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Updated Mon, 10 Dec 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
protestors marched for support of Brexit and anti Brexit marches in UK 

यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के अलग होने के समझौते पर संसद में अहम मतदान से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रेक्जिट के समर्थन में हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को यहां मार्च किया। ब्रेक्जिट समर्थक मार्च (ब्रेक्जिट बिट्रायल) और ब्रेक्जिट विरोधी मार्च एक ही समय पर हुए लेकिन वे अलग- अलग मार्ग से गुजरे। 

विज्ञापन


यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने को ‘ब्रेक्जिट’ कहा जाता है। इससे पहले, मेट्रोपोलिटन पुलिस (स्कॉटलैंड यार्ड) ने प्रदर्शनकारियों से अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से करने की अपील की थी। हालांकि, पुलिस ने संकेत दिया कि सप्ताहांत में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए ‘‘येलो वेस्ट’’ प्रदर्शनों के दौरान हुई कुछ हिंसा के मद्देनजर वह कोई जोखिम नहीं लेगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वह पूरी तरह से तैयार है।    
विज्ञापन


उप सहायक पुलिस आयुक्त लारेंस टेलर ने कहा कि हमारे लोकतांत्रिक समाज में विरोध करने का अधिकार मूल अधिकार है, लेकिन इसे उन लोगों के अधिकारों के प्रति संतुलित होना चाहिये, जो हिंसा या अव्यवस्था के भय के बगैर अपने घरों से बाहर निकलना चाहते है। उन्होंने कहा, ‘‘अनुभवों ने हमें दिखाया है कि जब परस्पर विपरीत विचार वाले समूहों का आमना सामना होता है तब तनाव और अव्यवस्था पैदा होती है, यह न सिर्फ एक दिन होता है बल्कि लंबे समय तक होता है।’’    
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के समझौते पर संसद में 11 दिसंबर को मतदान होना है। इस बीच, प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने रविवार को चेतावनी दी कि इस समझौते को संसद के नामंजूर करने पर विपक्षी लेबर पार्टी सत्ता में आ जाएगी। ब्रिटेन के अगले साल 29 मार्च को ईयू से बाहर होने का कार्यक्रम है। इस पर दो साल पहले ब्रिटेन में जनमत संग्रह हुआ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed