फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   prince-william-leave-army

शाही कामों के लिए सेना छोडेंगे प्रिंस विलियम

Fri, 13 Sep 2013 07:46 AM IST
Updated Fri, 13 Sep 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
prince-william-leave-army

द ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम सात साल तक सेना में रहने के बाद अब उससे अलग हो रहे हैं। केंसिंग्टन पैलेस ने ये घोषणा की है।

विज्ञापन


प्रिंस विलियम ने खोज और बचाव पायलट के तौर पर मंगलवार को अपनी आखिरी शिफ्ट पूरी की। महल के प्रवक्ता का कहना है कि अब वो अपनी शाही जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और सहायतार्थ काम करेंगे।

उम्मीद है कि अगले कुछ हफ़्तों के भीतर ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज अपने बेटे प्रिंस जॉर्ज के साथ केंसिंग्टन पैलेसे में रहने चले जाएंगे।

बीबीसी के शाही संवाददाता पीटर हंट के मुताबिक़ शाही अधिकारियों का कहना है कि अगले 12 महीने प्रिंस विलियम के लिए बदलाव लेकर आएंगे।

पैलेस ने यह भी जानकारी दी है कि प्रिंस विलियम आधिकारिक कार्यों के ज़रिए महारानी और शाही परिवार के घरेलू और सीमा पार कामों में सहयोग करेंगे।

अगले साल वे द रॉयल फाउंडेशन ऑफ़ द ड्यूक ऐंड डचेज़ ऑफ़ कैम्ब्रिज ऐंड प्रिंस हैरी के साथ काम करेंगे।

केसिंग्टन पैलेस का यह भी कहना है कि प्रिंस विलियम इस समय जन सेवा से जुड़े तमाम विकल्पों के बारे में सोच रहे हैं और इस पर आगे घोषणा की जाएगी।

विशेष अनुभव

महल के प्रवक्ता का कहना है कि ‘‘विलियम संरक्षण से संबंधित अपना काम आगे बढ़ाएंगे खासकर खतरा झेल रहे जानवरों की प्रजातियों के लिए। ड्यूक बच्चों, युवाओं और पूर्व सेवा दे रहे सैनिकों के सहायतार्थ काम करते रहेंगे ।’’
विज्ञापन


मंगलवार को शाही एयरफ़ोर्स के साथ एंगेल्सी में प्रिंस विलियम का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।

बीबीसी के साथ एक बातचीत में उन्होने कहा, ‘‘जब आपने कुछ अच्छा किया हो या किसी की जान बचाई हो तो उससे बेहतर कोई अनुभव नहीं हो सकता।

मुझे नहीं लगता कि जीवन में इससे ज्यादा बड़ा मौका हो सकता जब आप किसी के माता-पिता को मौत के मुंह से खींचकर लाएं उनके बेटे या बेटी के चेहरे के भाव देखें। ये बहुत जबरदस्त होता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने कहा कि ऐंगल्सी द्वीप उनके और उनकी पत्नी के लिए पहला घर बना और इसकी उनकी ज़िंदगी में हमेशा ख़ास जगह बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed