फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Prince Harry has revealed that no one in the Royal Family wants to rule

ब्रिटिश राजशाही के उत्तराधिकारी 'मन' से नहीं चाहते ताज: प्रिंस हैरी

Fri, 23 Jun 2017 05:44 PM IST
BBC Hindi
BBC Hindi Updated Fri, 23 Jun 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Prince Harry has revealed that no one in the Royal Family wants to rule
ब्रिटिश राज परिवार के सदस्य - फोटो : AP
ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के पोते प्रिंस हैरी ने कहा है कि ब्रिटिश शाही परिवार से कोई भी राजगद्दी पर स्वेच्छा से आसीन नहीं होना चाहेगा। प्रिंस हैरी ने यह बात अमरीकी मैगज़ीन न्यूज़वीक से कही है।
विज्ञापन


मैगज़ीन के मुताबिक प्रिंस हैरी ने सवाल, 'क्या शाही परिवार से कोई है महाराजा या महारानी बनने की तमन्ना रखता है? के जवाब में कहा कि मुझे तो नहीं लगता कि कोई इस जिम्मेदारी को स्वेच्छा से निभाना चाहता है। हालांकि प्रिंस हैरी ने साफ कहा कि अगर उन्हें आने वाले समय में ये जिम्मेदारी मिलती है, तो वो अपनी जिम्मेदारियों से हटेंगे नहीं। वो जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड, ब्रिटेन और यूनाइटेड किंगडम में क्या फर्क है?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके भाई प्रिंस विलियम ब्रिटिश राजशाही को आधुनिक बनाने का काम कर रहे हैं। प्रिंस ने कहा कि आने वाले वक़्त में यह लोगों के व्यापक हित में होगा।

देखिए, ब्रिटेन के राजमहलों के अंदर का राज

प्रिंस हैरी ने यह भी कहा कि कोई भी बच्चा अपनी मां के ताबूत के साथ नहीं चलना चाहेगा। बीस साल पहले प्रिंस हैरी को अपनी मां डायना की अंत्येष्टि में ऐसा करना पड़ा था, और इस दृश्य को लाखों लोगों ने टेलीविजन पर देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed