{"_id":"57b4cf154f1c1b96146eb2a5","slug":"polish-treasure-hunters-begin-excavation-in-hunt-for-hitler-gold-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिटलर के पास थी खजाने और हथियारों से लदी सोने की ट्रेन, पोलैंड ने शुरू की खोज","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
हिटलर के पास थी खजाने और हथियारों से लदी सोने की ट्रेन, पोलैंड ने शुरू की खोज
एजेंसी, वारसॉ
Updated Thu, 18 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
हिटलर
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलैंड समेत दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी ‘नाजी गोल्ड ट्रेन’ की खोज शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम पोलैंड में ट्रेन की तलाश में खुदाई की जा रही है। वालब्रिच के समीप हो रही इस खुदाई में चार दिन के भीतर किसी बड़े रहस्य से पर्दा उठ सकता है।
नाजी गोल्ड ट्रेन 1945 में वालब्रिच की पहाड़ियों के आसपास सुरंग में उस वक्त लापता हो गई थी, जब रेड आर्मी आगे बढ़ रही थी और नाजी सेना भाग रही थी। खोजकर्ताओं का दावा है कि इस ट्रेन में अकूत खजाना और हथियार हैं। हालांकि कुछ विशेषज्ञ इस दावे को खारिज करते हैं।
बताया जा रहा है कि नाजी गोल्ड ट्रेन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक सुरंग में गायब हो गई थी। इसमें रखा सोना लूटकर हासिल किया गया था। नाजी सेना ने वालब्रिच में कई मील लंबी सुरंग बनाई थी, जिसमें ट्रेन के गुम होने का दावा किया जाता है। इस ट्रेन को तलाशने की कोशिश की गई थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी।