फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Poland seeks compensation from Germany for damage caused during second world war

दूसरे विश्वयुद्ध में पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई करे जर्मनी: पोलैंड

Sat, 01 Sep 2018 12:27 PM IST
एपी, वारसॉ
एपी, वारसॉ Updated Sat, 01 Sep 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Poland seeks compensation from Germany for damage caused during second world war
द्वितीय विश्वयुद्ध (फाइल फोटो)
साल 1939 से 1945 तक चले दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों द्वारा किए गए कब्जे की वजह से पोलैंड में 50 लाख लोग मारे गए और करीब 54 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। यह दावा किया गया है पोलैंड के एक संसदीय आयोग की रिपोर्ट में। 
विज्ञापन


पोलैंड की मौजूदा सरकार दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान देश को नाजियों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई जर्मनी से चाहता है। संसदीय आयोग की शुक्रवार को की गई यह घोषणा उसी का हिस्सा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह प्रारंभिक आंकड़े हैं। 
विज्ञापन


सत्तारूढ़ लॉ एंड जस्टिस पार्टी के नेता जारोस्लाव काकजिन्सकी का तर्क है कि नाजियों ने 1939 में सबसे पहले पोलैंड पर हमला किया था और जिससे इस देश को द्वितीय विश्वयुद्ध में भारी क्षति पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद पोलैंड पर दशकों तक सोवियत रूस का प्रभुत्व था इसलिए यह देश स्वतंत्ररूप से जर्मनी से क्षतिपूर्ति राशि नहीं मांग पाया था। हालांकि जर्मनी ने पोलैंड में नाजियों के अत्याचार के बाद जिंदा बचे लोगों को मुआवजा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed