{"_id":"5a5c39f34f1c1b80268b4733","slug":"plane-skids-off-on-runway-at-trabzon-airport-and-stops-on-black-sea-cliff","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर खाई में गिरा विमान, 162 यात्री सुरक्षित","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर खाई में गिरा विमान, 162 यात्री सुरक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
रनवे पर फिसला विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के ट्रबटोन एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल बोइंग 737-800 विमान ने तुर्की के अंकारा से उड़ान भरी थी। इसे 90 मिनट बाद ट्रबजोन एयरपोर्ट पर उसे लैंड करना था। लैंडिंग के समय ही रनवे पर विमान फिसल गया और खाई में जा गिरा। इस दौरान 162 यात्रियों सहित विमान में 4 क्रू मेंबर और 2 पायलट मौजूद थे।
विज्ञापन
खुशी की बात यह है कि सभी लोगों को सुरक्षित निकराल लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक विमान अगर थोड़ा सा भी और आगे जाता तो यह समुद्र में बह सकता था। रनवे पर फिसलने के बाद विमान का टायर कीचड़ में धंस गया। इसी वजह से विमान पानी में जाने से रुक गया। हादसे की वजह से विमान के सामने वाले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विमान में सवार लोगों का कहना है कि उनका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस हादसे की वजह से विमान में आग लग सकती थी या फिर समुद्र में बह सकता था। बता दें कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
विज्ञापन