फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Peace talks between rebels and Yemen government will start from december 6 in Sweden

यहां दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट ले चुका है 10 हजार की जान, 6 दिसंबर से शांति वार्ता शुरू

Thu, 06 Dec 2018 08:51 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Peace talks between rebels and Yemen government will start from december 6 in Sweden
शांति वार्ता के लिए पहुंचे हूती सदस्य

यमन सरकार के प्रतिनिधि और विद्रोहियों के बीच गुरुवार से स्वीडन में शांति वार्ता शुरू होगी। इस बात की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि मार्टिन ग्रिफिथ्स कार्यालय ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। 


loader

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "संयुक्त राष्ट्र विशेष दूत बताना चाहते हैं कि 6 दिसंबर 2018 को स्वीडन में अंतर-यमनी राजनीतिक प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी।" 12 लोगों का प्रतिनिधिमंडल यमन के विदेश मंत्री खालिद अल-यमनी के नेतृत्व में बुधवार को स्टॉकहोम पहुंच चुका है। जबकि सना से विद्रोही प्रतिनिधिमंडल एक दिन पहले ही यहां आया है।

2016 के बाद से यमन की सऊदी समर्थित सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच यह पहली वार्ता है। तब 106 दिनों की वार्ता चली थी लेकिन उसके बाद भी युद्ध में कोई कमी नहीं आई। इस युद्ध में 1.4 करोड़ों लोग प्रभावित हो चुके हैं। इस बैठक में कैद किए गए लोगों और विद्रोहियों को लेकर बातचीत होगी। 

हूतियों के खिलाफ सरकार की लड़ाई को जब से सऊदी अरब और उसके सहयोगियों का समर्थन मिला है, तब से अभी तक करीब 10 हजार लोगों को मारा जा चुका है। यह कहना है विश्व स्वास्थ्य संगठन का। संयुक्त राष्ट्र ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed