फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   oxford exploitation trial

ग्यारह की उम्र में बना दी गई 'सेक्स की गुलाम'

Thu, 21 Feb 2013 01:42 PM IST
Updated Thu, 21 Feb 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
oxford exploitation trial

ग्याराह साल की उम्र गुड़ियों से खेलने की है लेकिन ऑक्सफोर्ड की स्थानीय अदालत में पेश हुई एक लड़की के मुताबिक 11 साल की उम्र में वो एक 'सेक्स स्लेव' की जिंदगी जी रही थी।

विज्ञापन


मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड शहर का है जहां की स्थानीय अदालत में उस मामले की सुनवाई शुरू हो गई है जिसमें नौ युवाओं पर आरोप है कि इन लोगों ने बहला फुसलाकर एक के बाद एक छह मासूम लड़कियों का लंबे समय तक यौन शोषण किया है।
विज्ञापन


एक पीड़िता के मुताबिक जब वह महज ग्यारह साल की थीं तब उनके साथ पहली बार बलात्कार किया गया। हालांकि उस वक्त उन्हें ये विश्वास दिलाया गया कि आरोपी के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है और वे 'रिलेशनशिप' में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता ने बताया कि 2005 में उन्हें झांसे में लेकर अभियुक्त ने कई बार उनके साथ बलात्कार किया।

वो कहती हैं कि तब मैंने सोचा था कि इसमें मेरी सहमति भी शामिल है लेकिन कुछ दिनों बाद ही मुझे पता चल गया कि इसमें मेरी सहमति जैसी कोई बात नहीं थी।

प्यार में फांसकर बलात्कार
पीड़िता ने अभियुक्त मोहम्मद कारार के बहलाने फुसलाने के बारे में अदालत को बताया कि वह मुझसे प्यार करने का दावा करता था। मुझसे कहता था कि जब तुम 15 साल की हो जाओगी तो फिर सऊदी अरब चलकर हम शादी कर लेंगे। तब मैंने उस पर भरोसा कर लिया था।

इसके बाद एक दिन अभियुक्त पीड़िता को अपने फ्लैट पर ले गया। इसके बाद शराब और ड्रग्स का नशा देकर पीड़िता के साथ सेक्स संबंध बना लिया।

लेकिन बात यहीं तक नहीं रही। मोहम्मद करार ने पीड़िता को बाद में अपने दोस्तों से मिलवाया और उनके साथ भी सेक्स संबंध बनाने पर मजबूर किया। पीड़िता अब 19 साल की हो चुकी हैं। उसने अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में गवाही दी और सबूत भी पेश किए हैं।


लंबे समय तक शोषण
मोहम्मद करार पर 2004 से 2012 के दौरान बलात्कार और मानव तस्करी के कुल 51 आरोप दर्ज हुए हैं। हालांकि अभियुक्त ने इन आरोपों से इनकार किया है।

वैसे कुल छह पीड़िताओं ने इन नौ लोगों पर बहला फुसलाकर यौन शोषण करना का आरोप लगाया है। अदालत में गवाही देने के दौरान एक पीड़िता ने ये भी बताया कि उन्हें इस दौरान गर्भपात भी कराना पड़ा। माना जा रहा है कि मामले की सुनवाई अप्रैल तक चलेगी। इस मामले के सभी नौ आरोपी फिलहाल हिरासत में हैं।

इन पर है आरोप
कमार जामिल- 27 साल
अख्तर डोगरा- 32 साल, और उनके भाई अंज़ुम डोगरा- 30 साल
असद हुसेन- 32 साल
मोहम्मद करार- 38 साल, और उनके भाई बसाम करार- 33 साल
मोहम्मद हुसेन- 24 साल
जीशान अहमद- 27 साल
बिलाल अहमद- 26 साल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed