{"_id":"58a0cf204f1c1b4f54d84654","slug":"now-you-can-get-a-phd-in-chocolate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ने चॉकलेट में पीएचडी के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ने चॉकलेट में पीएचडी के लिए आवेदन मांगे
एजेंसी/ लंदन
Updated Mon, 13 Feb 2017 07:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी ने चॉकलेट पर पीएचडी करने वाले अभ्यर्थी को सालाना 15 हजार पाउंड स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंग्लैंड ने कहा कि फेलोशिप के दौरान चॉकलेट से जुड़े जेनेटिक फैक्टर और अलग-अलग फ्लेवर के प्रभाव का अध्ययन करना होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मुताबिक इस फेलोशिप के लिए चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का भी अध्ययन करना होगा कि चॉकलेट में विशेष फ्लेवर लाने के लिए कोको बीन्स का किस-किस तरह फर्मेंटेशन किया जाता है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चॉकलेट उद्योग की मांग पर विश्वविद्यालय द्वारा यह शोध कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत तीन साल के लिए अलग-अलग स्थिति में फोरेंसिक जांच के जरिए चॉकलेट के जेनेटिक फेक्टर व फ्लेवर का अध्ययन किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक फेलोशिप के इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन