फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   new-roam-plan-in-europe

अब नहीं लगेगा यूरोप में रोमिंग चार्ज ?

Fri, 13 Sep 2013 02:21 PM IST
Updated Fri, 13 Sep 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
new-roam-plan-in-europe

यूरोपीय आयोग ने पूरे यूरोप में मोबाइल फोन रोमिंग चार्ज खत्म करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव का मकसद टेलीकॉम बाजार में सुधार करना है। यूरोपीय आयोग का कहना है कि ये सुधार "बीते 26 सालों में टेलीकॉम बाजार में सुधार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना" है।

यूरोपीय आयोग का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं पर बोझ घटेगा और टेलीकॉम कंपनियों को लालफीताशाही से मुक्ति मिलेगी। यूरोपीय आयोग के इन प्रस्तावों के अमल में आने के लिए जरूरी है कि यूरोपीय संघ के 28 देश इन्हें मंज़ूरी दें।
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि यूरोप ब्रॉडबैंड के बुनियादी ढांचे में पिछड़ रहा है जबकि टेलीकॉम कंपनियां आमदनी में गिरावट की वजह से संघर्ष कर रही हैं।

इस योजना के तहत जुलाई 2014 से कंपनियां रोमिंग पर इनकमिंग कॉल के लिए शुल्क नहीं वसूल पाएंगी। बाकी के रोमिंग चार्ज साल 2016 तक खत्म हो जाएंगे।

तो पूरे यूरोप में सभी उपभोक्ताओं से एक ही कॉल दर वसूलनी होगी या विदेश जाने के दौरान उन्हें बगैर सिम कार्ड बदले किसी और कंपनी की सेवा का इस्तेमाल करने की इजाज़त देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पूरी और निष्पक्ष पहुंच'

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुएल बरोसो ने कहा कि ये सुधार उपभोक्ताओं और कंपनियों दोनों के लिए ही अच्छे हैं।

उन्होंने कहा, "यूरोप के आर्थिक विकास और रणनीतिक हितों के लिए एक यूरोपीय टेलीकॉम बाजार की ओर बढ़ने में ये अहम पड़ाव है।"

नए प्रस्तावों के तहत कंपनियों को 28 अलग-अलग देशों से मंज़ूरी लेने की जगह सिर्फ एक मंज़ूरी की जरूरत होगी।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को सिर्फ 12 महीने का एक करार करना होगा न कि लंबे करार।

अगर करार में दी गई इंटरनेट स्पीड न मिली तो उपभोक्ताओं के पास करार खत्म करने का भी अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed