फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   New birth control pills, exclusively for men

नई गर्भनिरोधक गोलियां : इन्हें महिलाएं नहीं पुरुष खाएंगे

Thu, 27 Oct 2016 02:53 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Thu, 27 Oct 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
New birth control pills, exclusively for men
- फोटो : GettyImages
आने वाले समय में गर्भनिरोधक गोलियां खाने की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की ही नहीं होगी। पुरुषों के पास भी यह विकल्प होगा। शोधकर्ताओं ने पुरुषों की गर्भनिरोधक गोलियों को तैयार कर दिया है। खास बात यह है कि इन्हें सेक्स करने से कुछ मिनट पहले ही खाना होगा। गोलियां शुक्राणुओं को कुछ दिन के लिए निष्क्रिय कर देंगी और दंपति अनचाहे गर्भ से बचे रहेंगे। गर्भ निरोधक पुरुषों के स्पर्म को उपजाऊ होने से भी रोकता है और उनके घूमने की गति को प्रभावित कर देता है, जिससे स्पर्म निकलने के बाद भी अनचाहे गर्भ का खतरा नहीं होता।
विज्ञापन


 गोलियां वोल्वरहैंपटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं और पुर्तगाल के वैज्ञानिकों ने मिलकर बनाई हैं। इन्हें ‘सेल पेनिट्रेनिंग पेप्टाइड’ नाम दिया गया है। प्रोजेक्ट के प्रमुख प्रोफेसर जॉन हॉवल के मुताबिक, गोलियों का परिणाम चौंकाने वाले हैं। हालांकि अनुसंधान का अभी परीक्षण चल रहा है। 2021 तक पुरुषों की गर्भनिरोधक गोलियों के बाजार में आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


...लेकिन खाने पर संदेह
नई गर्भनिरोधक गोलियों को लेकर एंजलिया रस्किन विश्वविद्यालय ने भी एक अध्ययन किया है, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। अध्ययन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वह इस बात पर विश्वास नहीं कर सकतीं कि पुरुष गोलियां खाएंगे या नहीं। सेक्स को लेकर उनमें विश्वास जताना महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे होगा फायदा
पुरुषों की गर्भनिरोधक के बाजार में आने से उन महिलाओं और युवतियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो स्वास्थ्य संबंधी वजहों यह गोलियां लेने से बचती हैं। कई महिलाएं इन गोलियों के सेवन के चलते सेक्स का सुख नहीं ले पातीं, उन्हें भी फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed