{"_id":"5c0f00b8bdec22418f49296a","slug":"nadia-murad-dedicate-nobel-award-to-rape-victims-of-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध में दुष्कर्म से पीड़ित लोगों की करें मदद : नोबेल विजेता","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
युद्ध में दुष्कर्म से पीड़ित लोगों की करें मदद : नोबेल विजेता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
denis mukwege and nadia murad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और यजीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद को सोमवार को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों ने संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार स्वीकार करते हुए अपने भाषण में संघर्ष क्षेत्र में फंसी महिलाओं और बच्चों के मामले में उदासीन बने रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की।
मुकवेगे ने कहा, अगर एक युद्ध ही शुरू करना है तो फिर यह उदासीनता के खिलाफ होना चाहिए, क्योंकि यह हमारे समाज को खाए जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा हमारी मानवता को शर्मसार करती है।
वहीं यजीदी कार्यकर्ता मुराद ने वैश्विक समुदाय से जिहादियों के कब्जे में फंसी महिलाओं और लड़कियों को मुक्त कराने में मदद करने की अपील की।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से असुरक्षित समुदायों की मदद करने की मांग की। मुराद भाषण के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश करते हुए बोलीं, मेरे विचार से सभी पीड़ितों को तब तक एक सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराना चाहिए जब तक उनके साथ न्याय नहीं हो जाता।