फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   MEPs act to strip Le Pen of immunity in fake jobs case

फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव: करोड़ों के घोटाले के आरोप में घिरीं ली पेन

Thu, 27 Apr 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 27 Apr 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
MEPs act to strip Le Pen of immunity in fake jobs case
मरीन ली पेन - फोटो : The Guardian
फ्रांस चुनावों में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ली पेन के खिलाफ 'नकली जॉब्स' मामले में हो रही जांच से सामने आया है कि घोटाला करीब 5 मिलियन यूरो का हो सकता है। यूरोपियन संसद ने मरीन ली पेन के पास से इम्युनिटी छीन लेने का प्रस्ताव भी पास कर दिया है। यह फैसला उन पर फंड का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन


संसद के अध्यक्ष एंटोनियो ताजानी ने कहा कि फ्रेंच जजों के निवेदन के बाद इस प्रस्ताव को कानून समिति के पास भेज दिया गया है। संभव है कि यह प्रतिक्रिया जून से शुरू होगी। यूरोपियन संसद की सदस्या ली पेन फ्रांस में 7 मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर के मतदान में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


संसद ने युरोपियन संघ की एंटी-फ्रॉड ऑफिस, ओलाफ, को 2015 में ही सतर्क कर दिया था, जब ली पेन ने करीब 20 लोलो को उनकी पार्टी में बतौर सहायक काम करते हुए दिखाया था। बताया जा रहा है कि ओलाफ ने अपनी जांच में ली पेन द्वारा साइन के लिए गए कॉन्ट्रेक्ट को फंड का 'गलत इस्तेमाल' पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सितंबर में ही संसद ने ली पेन से 3 लाख 40 हजार यूरो चुकाने के लिए कहा, जो उन्होंने अपने सहायकों और बॉडीगार्ड को दी सैलरी के रूप में दिखाया था। ली पेन के तहत मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed