फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   mayor order for shouts 'Allahu Akbar' in Venice will be shot by snipers

ऊंची आवाज में 'अल्लाह- हू-अकबर' बोलने पर वेनिस के मेयर ने दिया गोली मारने का आदेश

Sat, 26 Aug 2017 09:26 AM IST
एजेंसी, वेनिस
एजेंसी, वेनिस Updated Sat, 26 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
mayor order for shouts 'Allahu Akbar' in Venice will be shot by snipers
Venice

इटली स्थित वेनिस के विवादित मेयर ने घोषणा की है कि शहर के प्रसिद्ध सेंट मार्क स्क्वायर पर जो कोई भी अल्लाहू अकबर चिल्लाएगा उसे तीन चरणों में गोली मार दी जाएगी। मेयर लुईगी ब्रुगनारो ने यह भी कहा कि इटली का यह शहर बार्सिलोना से अधिक सुरक्षित है, जहां इस माह की शुरूआत में ही 13 लोगों को कुचल कर मार डाला गया।

विज्ञापन


Read Also: जर्मनी में कुर्दिश कार्यक्रम में फेंका गया स्मॉक बम, 9 लोग घायल
विज्ञापन


लुईगी ब्रुगनारो ने कहा कि बार्सिलोना में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं थी इसलिए ऐसा हुआ लेकिन हम पहले से ही सतर्क हैं। इससे पहले लुईगी ने अपने विवादित फैसले में होमो-सैक्सुअलिटी पर लिखी एक किताब पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ‘दि टाइम्स’ अखबार को बताया कि - ‘सेंट मार्क स्क्वायर पर कोई भी अल्लाहू अकबर नहीं चिल्लाएगा, अन्यथा उसे मार गिराया जाएगा। एक साल पहले मैंने कहा था कि ऐसा कहने वालों को चार चरणों में मारा जाना चाहिए, लेकिन अब मैं कहूंगा कि इन्हें सिर्फ तीन चरणों में ही खत्म कर दिया जाएगा।’ 


अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए लुईगी ने उत्तरी इटली में एक कांफ्रेंस में कहा कि - ‘मैं हमेशा राजनीतिक रूप से सही नहीं हो सकता, मैं गलत हूं, मैं मार दूंगा, हम मार देंगे।’

Read Also: इटली के इस्चिया द्वीप पर भूकंप ने मचाई तबाही, एक महिला की मौत, 25 घायल

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि अल्लाहू अकबर शब्द अरबी भाषा में अल्लाह की महानता के लिए उपयोग में लाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से कई महाद्वीपों में यह पाया गया है कि आतंकवादी घटनाओं से पहले दहशत फैलाने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed