यहां मिली हैं सामूहिक कब्रें, 100 से भी अधिक हो सकते हैं शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें थाईलैंड से लगी सीमा पर सामूहिक कब्रें मिली हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इन कब्रों में लगभग 100 प्रवासियों के शव हो सकते हैं।
मलेशिया के अखबार ‘मलाइया स्टार’ ने गृह मंत्री जाहिद हामिदी के हवाले से बताया कि थाईलैंड की सीमा के निकट 17 खाली पड़े मानव तस्कर शिविरों में ये कब्रें मिली हैं। गृह मंत्री के अनुसार उन्हें नहीं पता कि इन कब्रों में कुल कितने शव मिले हैं।
म्यांमार और बांग्लादेश के प्रवासी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कब्रों का पता पिछले हफ़्ते चला और इन कब्रों में कम से सम 100 शव हो सकते हैं। माना जा रहा है कब्रों में दफन लोग म्यांमार और बांग्लादेश के प्रवासी हो सकते हैं।
इस तरह की कई कब्रें थाईलैंड में उस मार्ग पर मिली थीं, जिसके जरिए म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमान गैरकानूनी तरीके से थाईलैंड में प्रवेश करते थे।
लेकिन मलेशिया में इस तरह की कब्रें मिलने का ये पहला मामला है। थाईलैंड ने मानव तस्करी के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया था। हर साल हजारों की संख्या में लोग गैरकानूनी तरीके से थाईलैंड के रास्ते मलेशिया पहुंचते हैं।