{"_id":"516a2d36-5624-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"malala-yousafzai-to-undergo-cranial-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाला के सिर की फिर होगी सर्जरी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मलाला के सिर की फिर होगी सर्जरी
Updated Fri, 04 Jan 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबानी हमले में निशाना बनी पाकिस्तानी लड़की मलाला यूसुफज़ई का एक विशेष ऑपरेशन होगा जिसमें उनके सिर के एक हिस्से को फिर से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्रिटेन के बरमिंघम शहर के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि ये ऑपरेशन इस महीने के आखिर में या अगले महीने की शुरुआत में होगा।
विज्ञापन
पिछले साल अक्टूबर में जब 15 वर्षीय मलाला पर हमला हुआ तो गोली उनकी बाईं आंख के ऊपर लगी और दिमाग तक जा पहुंची। हालांकि इस गोली को मलाला को ब्रिटेन ले जाने से पहले पाकिस्तान में ही निकाल दिया गया था। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर डेव रोसर ने कहा कि इलाज के दौरान मलाला की सेहत में बहुत बेहतरी हो रही है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में नियुक्ति
चरमपंथियों के अनुसार मलाला को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वो 'धर्मनिरपेक्षता' को बढ़ावा दे रही थीं। वो पाकिस्तान के कबायली इलाकों में लड़कियों के लिए मुहिम चला रही थीं। डॉक्टर रॉसर ने कहा कि क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर बरमिंघम चिल्ड्रंस अस्पताल के साथियों की मदद से मलाला का इलाज कर रहे हैं।
चरमपंथियों ने धमकी दी थी कि वो मलाला को फिर से निशाना बनाएंगे। लेकिन पाकिस्तान ने मलाला के पिता जियाउद्दीन यूसुफजई को ब्रिटेन के बरमिंघम में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में एक राजनयिक पद पर नियुक्त किया है।
बुधवार को पाकिस्तान सरकार ने कहा कि जियाउद्दीन यूसुफजई को वाणिज्य दूतावास में शिक्षा मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्ति कम से कम तीन साल के लिए होगी।