फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   London terrorist attack: Terrorism has emerged in the new form

लंदन हमला : दुनिया में नए रूप में उभरा है आतंकवाद

Fri, 24 Mar 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Fri, 24 Mar 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
London terrorist attack: Terrorism has emerged in the new form
ब्रिटेन संसद के बाहर आतंकी हमले के बारे में सुरक्षा एजेंसियां अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं जुटा पाई हैं, लेकिन इसने दुनिया के आतंक प्रभावित देशों को हिलाकर रख दिया है। लंदन आतंकी हमले को आतंकवाद के नए उभरते रूप में देखा जा रहा है। लंदन पुलिस ने इसे एक छोटी तकनीक द्वारा किया जाने वाला बड़ा आत्मघाती हमला बताया है। इस बीच हमले के बाद बर्मिंघम में हुई छापामारी में 8 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


इस तरह के आतंकी हमले हाल ही में फ्रांस के नीस और बर्लिन के क्रिसमस मार्केट में भी हुए थे, जो आतंक का नया रूप है। इस में आतंकवादियों को हमले के लिए बड़े हथियार या विस्फोटकों की जरूरत नहीं पड़ती है। लंदन की रक्षा एजेंसियों के मुताबिक ऐसे हमलों के लिए आतंकियों को किसी आका से आदेश लेने की जरूरत तक नहीं होती है, बल्कि ऐसे आतंकी आगे होकर आईएस या अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों से संपर्क करते हैं और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर अकेले ही हमलों को अंजाम दे देते हैं। यानी सिर्फ एक वाहन स्वामी भी अपने वाहन का इस्तेमाल आतंकी हमले के लिए कर सकता है। आतंकियों को ऐसे हमलों के लिए किसी बड़ी योजना या महंगे हथियारों की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
विज्ञापन


इस तरह की वारदातों को सिर्फ एक आदमी ही अंजाम दे सकता है जिसे पकड़ना किसी भी सुरक्षा एजेंसी के लिए आसान नहीं होता है। इस बीच हमले में अब तक 5 लोग मारे गए जबकि 40 घायल हो गए हैं। कार्यवाहक उपायुक्त और आतंकवाद निरोधी प्रमुख मार्क रॉवले ने बताया कि लंदन हमले के प्रभावित अलग-अलग देशों से हैं, जिनमें से 7 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उधर ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में सुरक्षा बलों ने देर रात छापामारी शुरू की। इसमें एक बाजार में दुकानों की दूसरी मंजिल से 8 लोगों के गिरफ्तार करने की खबरें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की पीएम हमले को ‘घृणित व अनैतिक’ कहा
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने देश में संसद परिसर के निकट हुए आतंकवादी हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए ‘घृणित और अनैतिक’ बताया। डाउनिंग स्ट्रीट पर एक आपातकालीन बैठक के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने पुष्टि की कि हमले को एक ही शख्स ने अंजाम दिया, जिसने वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर अपने वाहन से पैदल चल रहे कई लोगों को कुचला। 


इस्लामी आतंकवाद से प्रेरित था ब्रिटेन का हमला : पुलिस
‘स्कॉटलैंड यार्ड’ ने लोगों से ‘सतर्क रहने’ की अपील करते हुए कहा कि लंदन में पुलिस रणनीति की समीक्षा की जा रही है। आतंकवाद निरोधी नीति के राष्ट्रीय प्रमुख एवं कार्यवाहक उपायुक्त मार्क रॉवले ने हमलावर की पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन बताया कि यह हमला ‘वैश्विक आतंक’ और ‘इस्लामी आतंकवाद’ से प्रेरित था। रॉवले ने कहा कि - ‘ हम मामले की फोरेंसिक जांच कर रहे हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed