फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   letter bomb explosion at IMF office in Paris

एक ही दिन में दो हमलों से दहला फ्रांस, गिरफ्त में 17 वर्षीय हमलावर

Thu, 16 Mar 2017 08:58 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Thu, 16 Mar 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
letter bomb explosion at IMF office in Paris

दक्षिणी फ्रांस के ग्रैसे शहर स्थित टॉक्‍युविले हाई स्‍कूल में गोलीबारी से 8 लोगों के घायल होने की खबर है। खबर के अनुसार, एक हमलावर स्कूल में घुस गया और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया है और दूसरे की तालाश जारी है।

विज्ञापन


रॉयटर्स के मुताबिक, अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले एक 17 वर्षीय संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक बंदूक, हैंडग्रेनेड और हैंडगन बरामद की गई है। ग्रैस टाउन हाउस के प्रवक्ता के अनुसार, गोलीबारी दो छात्रों के बीच आपसी रंजिश के कारण हुई। वहीं आतंकवाद निरोधी दल मौके पर तैनात है। स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों को घर में बंद रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


लगातार दो खबरों के बाद फ्रांस सरकार ने देशभर में अलर्ट की घोषणा कर दी है।

इससे पहले फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के दफ्तर में गुरुवार को लेटर बम विस्फोट होने की खबर आई।  बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, विस्फोट में जो शख्स घायल हुआ है, उसी ने लेटर को खोला था। आईएमएफ का पेरिस स्थित ऑफिस एवेन्यू डी-लिना में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को जर्मन फाइनेंस मिनिस्ट्री के ऑफिस में भी पार्सल बम भेजा गया था, जिसे वहां कि सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, एक ग्रीक कट्टरपंथी लेफ्ट ग्रुप ने जर्मन फाइनेंस मिनिस्ट्री में भेजे गए पार्सल बम की जिम्मेदारी ली।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed