फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   ireland preparing to legalize abortion

आयरलैंड में गर्भपात कानूनी बनेगा?

Wed, 19 Dec 2012 08:21 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 19 Dec 2012 08:21 PM IST
विज्ञापन
ireland preparing to legalize abortion

आयरलैंड की सरकार ने घोषणा की है कि वह एक ऐसा कानून बनाएगी जिसमें मां की जान जोखिम में होने पर गर्भपात का प्रावधान होगा।

विज्ञापन


सरकार ने ये कदम भारतीय महिला सविता हलप्पानवर की मौत के बाद इस मुद्दे पर कानूनी स्पष्टता लाने के लिए गठित विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट के आधार पर उठाया है।
विज्ञापन


सविता की सात हफ्ते पहले आयरलैंड में मौत हो गई थी, परिवार के मुताबिक डॉक्टरों ने उनका गर्भपात करने से मना कर दिया था।

आयरलैंड में गर्भपात कराना फिलहाल गैर कानूनी है और इसकी अनुमति तब तक नहीं है जब तक कि गर्भवती महिला की जान के लिए गंभीर खतरा न हो।

नियमों की अस्पष्टता
फिलहाल सरकार की ओर से भी डॉक्टरों के लिए ऐसे कोई दिशा-निर्देश नहीं है कि उन्हें किन स्थितियों में गर्भपात करना है और किनमें नहीं।

आयरलैंड की सरकार का कहना है कि नये कानून में ऐसे नियम और प्रावधान होंगे जिनसे जान जोखिम में होने पर गर्भवती महिला को मदद मिलेगी। ये उपाय यूरोपियन कन्वेंशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के तहत सरकारों पर लागू होने वाली बाध्यताओं के अनुरूप होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री जेम्स रेइली ने एक बयान में कहा है, ''मैं जानता हूं कि ज्यादातर लोगों की इस मुद्दे पर निजी राय है। सरकार आयरलैंड में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम कानून में स्पष्टता लाएंगे।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed