फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Indian origin chicken king faces inquiry in England

ब्रिटेन में भारतीय मूल के ‘चिकन किंग’ के खिलाफ होगी जांच, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप

Sun, 01 Oct 2017 04:03 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Sun, 01 Oct 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
Indian origin chicken king faces inquiry in England
Ranjit Singh Boparan - फोटो : Hindustan Times

ब्रिटेन में अपनी फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय मूल के ‘चिकन किंग’ के खिलाफ आरंभिक जांच होगी। भारतीय मूल के इस व्यवसायी की कंपनी ब्रिटेन के सुपरमार्केट्स में पोल्ट्री की आपूर्ति करती है। 

विज्ञापन


भारतीय मूल के रंजीत सिंह बोपारन ‘2 सिस्टर्स फूड ग्रुप’ के मालिक हैं। एक मीडिया ऑपरेशन में उनकी इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के वेस्ट ब्रोमविच स्थित प्लांट में प्रसंस्कृत पोल्ट्री के काटने की तिथि में बदलाव करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


ब्रोमविच स्थित प्लांट ‘2 सिस्टर्स फूड ग्रुप’ का हिस्सा है और यहां से प्रमुख सुपरमार्केट्स में पोल्ट्री की आपूर्ति होती है। वीडियो फुटेज में चिकन को फर्श पर रखे और ताजे चिकन में बासी चिकन को मिलाते दिखाया गया था। ‘2 सिस्टर्स फूड ग्रुप’ की स्थापना 1993 में बोपारन ने की थी। अब वे ‘चिकन किंग’ के नाम से जाने जाते हैं। उनकी कंपनी में मौजूदा समय में 23000 कर्मचारी काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed