फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   indian kid devolops a antibody for alzheimers

15 साल के इस बच्चे ने ढूंढ़ा गंभीर बीमारी का इलाज

Tue, 14 Jul 2015 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 14 Jul 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
indian kid devolops a antibody for alzheimers

मनुष्य की यादाश्त पर सीधे तौर पर नुकसान पहंचाने वाली बीमारी अलजाइमर पर एक एंटीबॉडी विकसित कर ली गई है। ये एंटीबॉडी लगभग 10 साल पहले ही आपके शरीर में अलजाइमर के पहले लक्षणों को पहचानकर उसका इलाज कर देगी।

विज्ञापन


पर इसमें जो चौंकाने वाली बात ये है कि इस संभावित जांच को विकसित करने वाला कोई वैज्ञानिक दल नहीं बल्कि 15 साल का स्कूल जाने वाला लड़का है।

कीर्तिन नित्यानंदम लंदन के सूरे में रहते हैं और भारतवंशी हैं। कीर्तिन ने अपनी इस खोज को 'ट्रोजन हार्स' नाम दिया है। ये एंटीबॉडी आपके मस्तिष्क के अंदर खून के रास्ते जाकर इस बीमारी के पहले लक्षण यानि न्यूरोटाक्सिस प्रोटीन से जुड़ जाएगा और बताएगा कि आपको अंदर इस गंभीर बीमारी के कोई लक्षण हैं कि नहीं।
विज्ञापन


कीर्तिन ने अपनी इस खोज को गूगल के 'सांइस फेयर प्राइज' के लिए भेजा था जिसमें उन्हें अंतिम दौर के लिए नामित कर लिया गया है। अगले महीने तक परिणाम घोषित हो जाएगें। यदि कीर्तिन ये खिताब जीतते हैं तो उन्हें स्कॉलरशिप से नवाजा जाएगा जिससे वो इस खोज को और आगे ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खत्म होने के बाद मेडिकल की पढ़ाई करेगें कीर्तिन

indian kid devolops a antibody for alzheimers

होनहार कीर्तिन मात्र 15 साल का है और अभी स्कूल जाता है। इस भारतवंशी बच्चे के महत्वपूर्ण कारनामे से सभी काफी प्रभावित है। कीर्तिन को बचपन से ही सुनने में थोडी़ दिक्कत रहती है। इसलिए वो स्कूल खत्म होने के बाद मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं।

अलजाइमर और डीमेंशिया जैसी बीमारियों में सबसे बड़ी समस्या ये आती है इनके लक्षणों को समय रहते पता नहीं चल पाता जिसके बाद इनका सही इलाज होना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कीर्तिन की ये खोज इसमें काफी मदद करेगी। यहीं नहीं ये टेस्ट अलजाइमर के लक्षणों को ही नहीं पहचानेगा बल्कि इसके पहले लक्षणों को दशकों पहले पहचान लेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed