{"_id":"5c063931bdec2241ba2c72ab","slug":"indian-army-gave-contract-to-british-company-for-military-band-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने सैन्य बैंड साजो-सामान के लिए ब्रिटेन की कंपनी को दिया ठेका","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
भारतीय सेना ने सैन्य बैंड साजो-सामान के लिए ब्रिटेन की कंपनी को दिया ठेका
भाषा, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के अग्रणी संगीत वाद्ययंत्र निर्माताओं में से एक ब्रिटिश बैंड इंस्ट्रूमेट कंपनी (बीबीआईसीओ) को भारतीय सेना से सैन्य बैंड साजो-सामान की आपूर्ति का करीब 34 लाख पाउंड का ठेका मिला था और उसने इनकी आपूर्ति कर दी है। कंपनी ने घोषणा की कि भारतीय सेना के रेजिमेंटल केंद्रों पर नए बैंड, बैगपाइप बैंड और अन्य उपकरणों की आपूर्ति से संबंधित निर्यात अनुबंध को उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
भारतीय सैन्य बलों की 47 रेजीमेंट को लगभग 15,000 उपकरणों की आपूर्ति का समझौता करीब 34 लाख पाउंड में होने का अनुमान है। ब्रिटेन की सरकार ने इस खबर का स्वागत किया और इसे भारत को ब्रिटेन की निर्यात सफलता की मिसाल माना।
विज्ञापन